RR vs SRH: संजू सैमसन-बटलर का तूफान, हेटमायर का तांडव, RR ने ठोके 210/6 ,टूटे ये 5 रिकॉर्ड ,देखें स्कोरकार्ड

0
125
views
RR vs SRH: Sanju Samson-Butler storm, Hetmyer shine, RR hit 210/5, these 5 records broken, see scorecard
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का पांचवां मुकाबला हैदराबाद और राजस्थान के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए हैं ।जहां अब हैदराबाद की टीम को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में 211 रनों की दरकार है।

जॉस बटलर, संजू सैमसंग और देवदत्त पादिक्कल का तूफान

पुणे के छोटे ग्राउंड चौके और छक्के की गवाह बनी ।जहां सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने 28 गेंदों पर 3 छक्के और तीन चौके की मदद से शानदार 35 रन की पारी खेली ।वहीं कप्तान संजू सैमसंग ने 27 गेंदों पर 5 छक्के तीन चौके की मदद से शानदार 55 रन बनाए, वहीं देवदत्त ने निराश ना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 41 रन बनाए ।जहां स्टेडियम के हर कोने से चौके और छक्के की गूंज साफ सुनाई दी। वहीँ फिनिशर की भूमिका में आये हेट मायर ने भी शानदार 13 गेंद पर 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।

पावर प्ले के आखिरी 3 ओवर में मचा तहलका

पावर प्ले के पहले 3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 4.3 के औसत  से 13 रन बनाए थे ।वही पावर प्ले के आखिरी 3 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 15 के औसत से 45 रन बना डाले ।  सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी काफी गलतियां की पहले के 4 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से तीन नो बॉल डाले गए, जिसमें एक नो- बॉल ऐसा भी रहा जब जॉस बटलर को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया था लेकिन वह बोल नो बॉल करार दी गई।

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो सबसे महंगे गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर है जिन्होंने 3 ओवर में 15 पॉइंट 7 की इकोनामी से 47 रन खर्चे वही तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 4 ओवर में 39 रन देकर दो सफलता अर्जित की रोमियो शेफर्ड को एक सफलता हासिल भी वही भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता मिली।

रिकॉर्ड पर एक नज़र

1.आईपीएल में राजस्थान के लिए सर्वाधिक छक्के लगने वाले सूचि में टॉप पर संजू

110 – संजू सैमसन*
109 – शेन वॉटसन
67 – जोस बटलर

2. लगातार 3 अर्धशतक : संजू सैमसन का पहला मैच

2020 आईपीएल – 74 रन
2021 आईपीएल – 119 रन
2022 आईपीएल – 55 रन*

3.IPL में 2000 बनने के लिए ली गई सबसे कम परियॉं

48: क्रिस गेल
52: शॉन मार्शो
60: केएल राहुल
63: सचिन तेंदुलकर
64: ऋषभ पंत
64: शेन वॉटसन
65: जोस बटलर*

4आईपीएल 2022 अंतिम तीन मैच

•फाफ डु प्लेसिस ने 3000 रन पूरे किए।
•डेविड मिलर 2000 रन पूरे कर चुके थे।
•जोस बटलर नाउ ने 2000 रन पूरे किए।

5.भारतीयों द्वारा आईपीएल में एक पारी में सर्वाधिक 5 या 5+ छक्के

10 – रोहित
9 – केएल राहुल
8 – धोनी
8 – रैना
7 – पंत
7 – शिमशोन*

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन):

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (सी), निकोलस पूरन (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here