राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच आईपीएल का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए । लखनऊ के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 166 रन की दरकार थी। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 20 ओवर 162 रन ही बना पाई और मैच को 3 रन से हार गई है । बेहद रोमांचक मैच में आखिरकार जीत राजस्थान की हुई ।
Hetmyer’s hits, Boult’s burst, Chahal’s class and Kuldeep Sen’s nerve give Royals plenty of cheer 👏 #IPL2022 | #RRvLSG
👉 https://t.co/9l9MwZ2jJK pic.twitter.com/jlQAFoMKft
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 10, 2022
राजस्थान की बल्लेबाज़ी की बात करें तो सर्वाधिक रन हेटमायर ने बनाये जहाँ उन्होंने 36 गेंद में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 6 छक्का और 1 चौका जड़ा। देवदत्त पडिक्कल ने 4 चौके की मदद से 29 गेंद में 29 रन बनाए। बटलर ने 11 गेंद में 13 रन का योगदान दिया । आश्विन ने 23 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली ।कृष्णप्पा गौतम ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । होल्डर को 2 सफलता मिली । आवेश खान ने एक विकेट चटकाया ।
लखनऊ ने किया आखिरी गेंद तक संघर्ष
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़ लोकेश राहुल मैच की पहली गेंद पर आउट हुए । जहाँ लखनऊ ने अपने 4 विकेट महज 52 रन पर गवा दिए थे । वहीँ क्विंटन डि कॉक ने 39 रन की शानदार पारी खेली । दीपक हुड्डा 25 रन की पारी खेली । अंत में स्टोनिस ने मैच में उलटफेर करने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवर में 14 रन नहीं बना पाए। राजस्थान की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो बोल्ट ने 2 विकेट चटकाए ।प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप को एक- एक विकेट मिली । चहल ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए ।आईपीएल में उन्होंने अपना 150 विकेट भी पुरे किये ।
मैन ऑफ द मैच
चहल को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया कहाँ उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट हासिल की ।
पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच
मार्कस स्टोइनिस को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां ने 223.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 38 रन बनाये। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच
चहल को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया , जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड
हेटमायर को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 4 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।
क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच
ट्रेंट बोल्ट को क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। पावर प्ले में शानदार खेला और 3 विकेट चटकाए ।
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच
अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब हेटमायर को दिया गया।
स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच
स्विग्गी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड कुलदीप सेन को दिया गया, जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।
रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच
रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड देवदत्त को दिया गया। जहाँ लोकेश राहुल ने 4 चौके जड़े।







