वीडियो: तुषार के आउट स्विंग पर हुए रोहित शर्मा ढेर, हिल पाते इससे पहले गिल्लियां गई बिखर, ड्रीम डिलीवरी पर हुए OUT

0
102
views
Rohit Sharma piled on Tushar's out swing, the gills were scattered before he could move, OUT on dream delivery
PC: IPLT20

आई पी एल 2023 का 12 मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तूफानी शुरुआत की है जहां पावर प्ले में 10 की औसत से 61 रन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने जोड़े। वही रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा।  तुषार देशपांडे की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए जहाँ  तुषार पांडे की धारदार इन स्विंग गेंदबाजी ने उनका काम तमाम किया आगे खबर विस्तार से।

रोहित शर्मा और इशान किशन ने की तेज शुरुआत

मुंबई इंडियन के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जहां दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 61 रन जोड़े ।रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन ठोके तो दूसरी ओर इशान किशन ने 21 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 32 रन की पारी खेली। व

देशपांडे की धारदार गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा जब रफ्तार से भरी देशपांडे की गेंद पर रोहित शर्मा पूरी तरह से चुके, जहां फुल लेंथ डिलीवरी पिच पर गिरने के साथ ही स्किड हुई और अंदर आई जहां  रोहित शर्मा गेंद को पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद सीधा गिल्लियां लेकर हवा में उड़ गई।

22 रन के भीतर गिरे 4 विकट

Rohit Sharma piled on Tushar's out swing, the gills were scattered before he could move, OUT on dream delivery
PC: IPLT20

मुंबई इंडियंस ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में 38 रन पर  खोया । मुंबई इंडियन का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में 64 रन पर खोया जहां इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। सूर्यकुमार  1 रन कैमरुन ग्रीन 12 रन और अरशद खान 2 रन बनाकर आउट हुए। एक समय 64 रन पर दो विकेट खोने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट 76 रन पर खो दिए हैं।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here