(RRVSDC): राजस्थान रॉयल और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से 11 मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला जा रहा है ।इस मुकाबले में दिल्ली में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए । वहीँ दिल्ली की टीम पर 57 रन से जीत दर्ज की । एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज बटलर का बल्ला चला और 79 उन्होंने तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने आई पी एल 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड के रिकॉर्ड को भी तोड़ दे में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया आगे खबर विस्तार से।
मैच का लेखा जोखा

मैच की बात की जाए तो बटलर ने आईपीएल में 17वीं फिफ्टी पूरी की। जहाँ जसवाल के साथ के बीच 98 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। इसके बाद बटलर ने हेटमायर के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े और टीम को 199 रन तक लेकर गए ।
दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और रोवमन पॉवेल को एक-एक विकेट मिला।
बटलर ने खेली तुफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने तूफानी पारी खेली जहां उन्होंने 51 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन की तूफानी पारी खेली वहीं उन्होंने यशस्वी जयसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी मैं 51 गेंदों पर पूरी की। जहां उन्होंने फिर से पुराने रंग में लौटे और मैदान पर तूफान मचा दी। इसके साथ ही बटलर ने प्रेम कैप पर भी कब्जा किया।
बटलर ने किया ऑरेंज कैप (ORANGE CAP)पर कब्जा
बटलर ने 79 रन की पारी खेल चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। जॉस बटलर ने तीन मैच में 152 रन 180 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। जहां उन्होंने दो अर्धशतक पारी खेली है जॉस बटलर ने कुल 19 चौके और 5 छक्के खेले गए तीन मुकाबलों में ठोके हैं। वहीं ऋतुराज ने खेले गए कुल दो मैच में 149 रन बनाए हैं। देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में बटलर और ऋतुराज में कौन बाजी जीतता है।
वीडियो
Jos Buttler takes the Orange Cap from Ruturaj Gaikwad after his blistering knock of 79 off just 51 deliveries…#IPL2023 #RRvsDC #DelhiCapitals #RiyanParag #SanjuSamson #YashasviJaiswal #JosButtler #TrentBoult #RajasthanRoyalspic.twitter.com/1HFiWcVZoR
— OneCricket (@OneCricketApp) April 8, 2023







