वीडियो: रिंकू सिंह IPL को समझ बैठे गली क्रिकेट! DRS लेते वक़्त अंपायर ने लगाई लताड़ तो मैदान छोड़ने को नहीं हुए तैयार !

0
73
views
Rinku Singh understood IPL as street cricket! Umpire reprimanded him while taking DRS

आईपीएल 2022 का 61 वां मुकाबला कोलकात और हैदराबाद के बीच खेला गया . जहाँ इस मैच में   कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 54 रन से रौंदकर प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने कोलकाता की तरफ से सर्वाधिक  28 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। वहीँ सैम बिलिंग्स ने 34 रन का योगदान दिया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई । अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली । रसेल ने बल्ले के बाद गेंद से भी जौहर दिखाया और 3 विकेट हासिल किया ।

PC: IPL/Twitter

डीआरएस को लेकर मैच के दौरान विवाद गरमाया ।जहाँ हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ नटराजन ने अपने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए 7 रन देकर अपने नाम बड़ा विकेट हासिल किया। जहाँ उन्होंने 12 वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिंकू सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। नटराजन  ने रिंकू सिंह को शानदार गेंद पर पगबाधा आउट किया ।



जहाँ रिंकी सिंह को नटराजन ने सटीक यॉर्कर गेंद फेकि जिससे वह चकमा खा बैठे हालाकिं वे अपना बल्ला गेंद पर लगाने की कोशिश करते नज़र आये लेकिन कामयाबी केवल नटराजन को मिली और तेज गति से गेंद निकलकर सीधा उनके पाँव में लगी और ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया ।

रिंकू सिंह को टी.  नटराजन की गेंद पर LBW आउट हो गए। अंपायर के आउट देने के बाद रिंकू दूसरे  छोर पर खड़े बल्लेबाज बिलिंग्स से बात करते नज़र आये ।



वहीँ ऐसा लगा की रिंकू को समय की कोई चिंता नहीं है और वह आराम से रिव्यु ले सकते हैं । इतने में ही नितिन मेनन तमतमाते  हुए रिंकू के पास आये और उन्हें मैदान छोड़ने को कहा । इसपर रिंकू और अंपायर के बीच बहस हुई वहीँ सैम बिल्लिंग्स भी इस बहस का हिस्सा बने ।

मैदान से रिंकू जाने के लिए तैयार नहीं वहीँ हैदराबाद की पूरी टीम ऑन फील्ड अंपायर के साथ कोलकाता के ये दो बल्लेबाज  अपनी बात रखते हुए नज़र आये   रिव्यू  लिया जाये या नहीं इस पर 15 सेंकेंड बीत गए। और रिंकू को DRS लेने नहीं दिया गया और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा। रिंकू को शायद यह लगा नहीं की 5 सेकंड की देरी आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय लीग में नहीं चलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here