पंजाब किंग्स के शानदार प्लेयर और बेहद अनुभवी प्लेयर ऋषि धवन का बेहद भावुक और दर्द से युक्त बयान सामने आया है । जहाँ ऋषि धवन इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान अपनी आप बीती जाहिर की जहाँ वह निराश भी लगे और हताश भी।
जहाँ उन्होंने बातचीत के दौरान यह साझा किया की कैसे उन्हें आईपीएल में कुल 4 लगातार साल खेलने के साथ इंडियन क्रिकेट में खेलने के बाबजूद टीम से दरकिनार कर दिया गया था । उन्होंने कहा की ” मुझे टीम ने जगह नहीं दी और मुझे टीम से बाहर कर दिया गया था । 5 साल तक मुझे टीम में जगह नहीं मिली मुझे सेलेक्ट नहीं किया । जब मैं डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना बेस्ट दे रहा था तब मेरे प्रदर्शन पर किसने भी सुध नहीं ली । कोई भी शायद मेरे प्रदर्शन देखना हे नहीं चाह रहा था ।

ऋषि धवन ने आगे बात चीत के दौरान कहा की मुझे बेहद कष्ट और दुख है की बेहतरीन प्रदर्शन के बाबजूद मुझे टीम में मौका नहीं मिल रहा था। जिस दौर और दर्द से मैं गुजरा हूँ शायद शब्द उस दर्द को बयान करने के लिए कम पड़े । जब मैं टीम इंडिया के लिए खेल रहा था तो मेरा प्रदर्श वैसा नहीं था जिसकी अपेक्षा सभी मुझसे कर रहे थे । लेकिन फिर भी मैंने अपना बेस्ट देने की हर वक़्त कोशिश की है और टीम इंडियन को बुलंदी तक ले जाने का प्रयास किया है ।
ऋषि धवन ने कहा की मुझे उम्मीद है की मेरे प्रदर्शन के आधार पर मैं फिर से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाउगा । मुझे उम्मीद है की मेरी मेहनत चयनकर्ता को दिखेगी ।उम्मीद जाहिर करते हुए कहा की भारतीय टीम में फिर से वापसी कर सकता हूँ । मेरा एकमात्र लक्ष्य है की मैं पुनः टीम में शामिल हूँ और देश के लिए खेलूं । हिमाचल प्रदेश के डोमेस्टिक क्रिकेट में खिताबी जीत मेरे लिए अहम् लम्हों में से एक है । मैं अपने प्रदर्शन से एक बार फिर से देश के लिए खेलना चाहुगा ये मेरा एक मात्र लक्ष्य है ।
ऋषि धवन ने आईपीएल 2022 में कुल 6 मैच में 6 विकेट अपने नाम किये हैं । जहाँ 8.21 के इकॉनमी से ऋषि धवन ने रन दिए हैं । जहाँ उनका प्रदर्शन पंजाब के लिए काफी अच्छा अच्छा रहा है। मैच की समझ और अनुभव से वे कई प्लेयर्स से ऊपर आंकें जाते हैं ।
इस साल पंजाब किंग्स का आईपीएल 2022 का सफर बेहद उतर चढ़ाव के साथ गुजरा है जहाँ कभी टीम का शानदार प्रदर्शन और कभी टीम का अचानक से लचर प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का बड़ा विषय बना हुआ है । अंक तालिका में पंजाब किंग्स अभी 7 वें पायदान पर बनी हुई है । अभी भी प्लेऑफ के लिए पंजाब की उम्मीद बरक़रार है ।







