MI vs RR: रोहित शर्मा आज 64 रन बनाकर रच सकते हैं इतिहास, बन सकते हैं ऐसे विश्व के 7वें प्लेयर, जानिए

0
143
views
MI vs RR: Rohit Sharma can create history by scoring 64 runs today, can become the 7th player of the world, know
PC: Twitter

पांच बार की चैंपियन टीम रही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के नौवें मुकाबले में इतिहास रह सकते हैं ।जहां वह t20 में 10000 रन से बेहद करीब है ।वही आज संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से पार पाना बेहद मुश्किल होगा। आगे बात करते हैं रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की और जानते हैं क्या हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन।

T20 में 10,000 रन के बेहद करीब पहुंचे रोहित

अगर आज रोहित शर्मा 64 रन बना लेते हैं तो वह t20 में 10000 रन पूरे करने वाले विश्व के 7वें बल्लेबाज बन जाएंगे । t20 क्रिकेट में क्रिस गेल ने 463 मैच में 14562 रन बनाया है। वही शोएब मलिक ने 11698 रन पोलार्ड ने 11430 एरन फिंच ने 10444 रन , विराट कोहली ने 10314 रन तथा डेविड वॉर्नर ने 10308 रन बनाए हैं।

पहली जीत की तलाश में होगी रोहित शर्मा की पलटन

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल के साथ में था ।जहां दिल्ली कैपिटल्स में रोमांचक मैच में मुंबई को मात दी थी ।हालांकि मुंबई के प्लेयर्स बेहद फॉर्म में नजर आ रहे हैं ।जहां इशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली थी। भाई मुंबई इंडियंस हैव सूर्यकुमार भी जुड़े रहे हैं जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम और शक्तिशाली नजर आएगी।

राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस के हेड तो हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जा चुके हैं। जहां मुंबई ने 13 मैच में जीत दर्ज की है ।वही राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबले में जीत हासिल की है। हालांकि पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आगाज किया था जहां हैदराबाद को  मात दी थी लिहाजा मोमेंटम राजस्थान वालों के साथ है।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आखिरी मुकाबले में मुंबई का पलड़ा था भारी

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी मुकाबला यूएई के मैदान पर खेला गया था ।जहां राजस्थान पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों पर आउट हो गई थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को 8.2 ओवर में हासिल कर मैच में जीत दर्ज की थी। लिहाजा उस हार को भुलाकर राजस्थान रॉयल्स नए सिरे से मुंबई के सामने भिड़ती नजर आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here