MI vs RR: 23 रनों से जीत दर्ज कर राजस्थान पहुंचा टॉप पर, बटलर का तूफानी शतक, टूटे ये 6 रिकॉर्ड

0
137
views
MI vs RR: 23 रनों से जीत दर्ज कर राजस्थान पहुंचा टॉप पर, बटलर का तूफानी शतक, टूटे ये 6 रिकॉर्ड
PC: RR/Twitter

आईपीएल 2022 का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान पर खेला गया ।इस मैच को राजस्थान रॉयल्स में शानदार अंदाज से 23 रनों से जीत लिया ,वही आपको बता दें कि या मुंबई की आई पी एल 2022 में लगातार दूसरी हार है। वही राजस्थान रॉयल्स की यह  दूसरी जीत है, इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स में निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम को 170/8 रनों पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने रोक दिया।

राजस्थान की बल्लेबाजी ‌‌

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की बात की जाए तो जॉस बटलर हेटमायर और संजू सैमसंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया ।जहां संजू सैमसंग और बगलर के बीच 50 गेंदों पर 82 रनों की शानदार साझेदारी हुई। जॉस बटलर ने 66 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार शतकीय पारी खेली ।


वहीं दूसरी और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज हेटमायर ने महज 14 गेंदों पर 3 छक्के और तीन चौके की मदद से 35 रन बना डाले। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह और मिल्स ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाज़ी की जिससे राजस्थान रॉयल्स को 200 रनों तक नहीं पहुंच पाया ,हालांकि मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह सबसे किफायती रहे उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल की। वहीं माइल्स  भी तीन विकेट मिले।

मुंबई की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए ।वहीं रोहित शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली ।अश्विन ने आउट कर मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया ।वहीं पोलार्ड ने 24 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।

राजस्थान की गेंदबाजी

राजस्थान ने मुंबई के पहले 2 विकेट 40 रनों पर गिरा दिया था। इसके बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाल लिया वही अश्विन ने राजस्थान को ब्रेक थ्रू दिलवाया। राजस्थान की ओर से यजुवेंद्र चहल ने चार ओवर में 26 रन देकर दो सफलता अर्जित की। वहीं नवदीप मैं 3 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता एवं बोल्ट को एक सफलता मिली।

टूटे ये  रिकॉर्ड

MI . के खिलाफ उच्चतम आईपीएल औसत

80.00 – जोस बटलर*
66.10 – केएल राहुल
47.82 – शॉन मार्शो
44.07 – डेविड वॉर्नर
43.61 – एबी डेविलियर्स

2.आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक

एडम गिलक्रिस्ट
यूसुफ पठान
एबी डिविलियर्स
हाशिम अमला
केएल राहुल
बेन स्टोक्स
जोस बटलर* 

3.मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 या अधिक छक्कों के साथ सबसे अधिक आईपीएल पारियां

4: जोस बटलर*
4: क्रिस गेल
2: मोईन अली
2: एमएस धोनी

4.आईपीएल में ओपनर के तौर पर सबसे कम 1500 रन की पारी

35: क्रिस गेल
36: विराट कोहली
37: केएल राहुल
39: जोस बटलर*
41: माइक हसी

5एक ओवर में 25 या अधिक रन (आईपीएल)

गेल – 7 बार
बटलर – 3 बार*
हार्दिक – 3 बार

आईपीएल में एक ओवर में 25 या अधिक रन

गेल – 7 बार
बटलर – 3 बार*
हार्दिक – 3 बार

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:


RR: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

MI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बेसिल थम्पी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here