MI vs DC: ईशान किशन-रोहित की तूफानी पारी, MI ने ठोके 177/5, कुलदीप का चला जादू, टूटे ये 4 रिकॉर्ड

0
191
views
MI vs DC: Ishaan-Rohit's stormy innings, MI hit 177/5, Kuldeep's magic, these 4 records broken
PC: MI/Twitter

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई के मैदान पर खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ।मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 बनाएं ।जहां जीत के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स को 178 रनों की दरकार है।

मुंबई इंडियंस की पारी

मुंबई इंडियन की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इशान किशन ने आतिशी पारी खेली ।जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए ।वहीं इशान किशन ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और दो छक्के की मदद से 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनमोलप्रीत सिंह ने 8 रनों का योगदान दिया। वहीं तिलक वर्मा ने 15 गेंदों का सामना कर के तीन चौके की मदद से 22 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की बात की जाए तो बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी छाप छोड़ी।  लंबे समय से बाहर चल रहा है कुलदीप यादव ने एक बार फिर से फिरकी का जादू दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया । कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 रन देकर तीन सफलता अर्जित की ।वहीं खलील अहमद को 4 ओवर में 27 रन देकर दो सफलता हाथ लगी शार्दुल ठाकुर अक्षर पटेल ललित यादव बिना विकेट के रहे।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.IPL के पहले ओवर में लगे सबसे ज्यादा छक्के

12 – वीरेंद्र सहवाग
12 – क्रिस गेल
10 – रोहित शर्मा*
10 – ब्रेंडन मैकुलम

2.सलामी बल्लेबाजों द्वारा उच्चतम आईपीएल औसत

63.60 – ईशान किशन*
51.78 – केएल राहुल
49.06 – रुतुराज गायकवाड़
48.00 – हाशिम अमला
42.97 – विराट कोहली

3.ईशान किशन की आईपीएल की आखिरी 3 पारियां में जड़ा लगातार अर्धशतक

50* (25)
84 (32)
81* (48)

4.आईपीएल में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर के द्वारा सर्वोच्च स्कोर

86 – दिनेश कार्तिक बनाम डीडी
84 – ईशान किशन बनाम SRH
81* – ईशान किशन बनाम डीसी (आज)

दिल्ली कैपिटल्स की  टीम

पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here