आईपीएल 2022 का 12वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया ।जहां रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जेंट्स की टीम ने 12 रनों से हैदराबाद को रौंद दिया है। वहीं यह टूर्नामेंट में नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की लगातार दूसरी जीत है। गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने हैदराबाद के समक्ष जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा ।जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 157 रन ही बना पाई ।
Brilliant bowling performance by #LSG as they defend their total of 169/7 and win by 12 runs 👏👏
Scorecard – https://t.co/89IMzVls6f #SRHvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/MY2ZhM3Mqe
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2022
लखनऊ की ओर से नायक रहें लोकेश राहुल जिन्होंने 50 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं दूसरी ओर आवेश खान ने 4 विकेट चटकाए और 18 वें ओवर में मैच का रुख बदल दिया। आगे बात करते हैं पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन की ओर जानते हैं कि विलियमसन ने किन्नू प्लेयर का नाम लिया जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम हारी।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में केन विलियमसन का बयान
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में केन विलियमसन ने यह साफ कहा लखनऊ की ओर से हुई लोकेश राहुल और दीपक हुडा की पार्टनरशिप हैदराबाद टीम पर भारी पड़ी। जहां पहले पावर प्ले में हैदराबाद बड़ी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही थी। वही लोकेश राहुल और दीपक हुडा के साझेदारी ने हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया ।हालांकि विलियमसन ने यह भी कहा कि वह मैच में बने हुए थे लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई साझेदारी निकल के सामने नहीं आई जिसकी वजह से हारे।
सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार
आपको बता दें कि सनराइज हैदराबाद पहला मुकाबला राजस्थान से हारी थी । आज दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स हारकर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है ।वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाइंट्स इस जीत के बाद 4 अंकों के साथ अंक तलिका में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है।
बल्लेबाजी बनती जा रही है बड़ी कमजोरी
सनराइजर्स हैदराबाद की कोर स्ट्रैंथ उनके नए युवा ब्रिगेड है ।वही सनराइज हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन = नियमित तौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने तीनों क्रिकेट फॉर्मेट में करते हैं।, लेकिन आईपीएल में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं ।वही कोई भी युवा बल्लेबाज की बात की जाए तो वह रिजल्ट नहीं दे पा रहा है जो की बाकी टीमों के युवा प्लेयर्स दे पा रहे हैं ।हालांकि आज के मैच में राहुल त्रिपाठी ने अच्छा योगदान दिया लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जो कि सही मौके पर खरे नहीं उतर पाए । आने वाले कुछ मैचों में टीम में बड़े बदलाव देखे जा सकता है।







