लखनऊ सुपरजाइंट्स और हैदराबाद के बीच आईपीएल का 12 वां मैच मुंबई में खेला गया । जहाँ इस मुकाबले में 12 रनों से लखनऊ को जीत हासिल हुई । इस जीत के साथ लखनऊ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर 4 अंकों के साथ पहुंच गई है। वहीं इस मैच में मैन ऑफ द मैच बने आवेश खान से पूछे जाने पर उन्होंने विलियमसन को आउट करने से लेकर अपने गेंदबाज़ी की तैयार और चक्रव्यूह रचने के बारे में बताया जिसकी जानकारी दी गई है।
आवेश ने की चक्रव्यूह की रचना
आवेश खान इस मैच में 4 विकेट लिए जाएं यह इनका IPL का सर्वोत्तम प्रदर्शन रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए गए। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को लखनऊ के स्ट्राइक गेंदबाज आवेश खाने ने खूब परेशां किया । जहाँ उन्होंने कुल 4 ओवर में 24 रन देकर चार सफलता हासिल की और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
Avesh Khan is adjudged Player of the Match for his brilliant bowling figures of 4/24 as @LucknowIPL win by 12 runs.
Scorecard – https://t.co/89IMzVlZVN #SRHvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/xOrsvWZMmH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2022
आवेश खाने ने प्रेजेंटेशन में कहा की ” मैंने गेंद को मिक्स किया, जहां हर एक गेंद अलग ढंग की डाली जिससे के बल्लेबाज कंफ्यूज हो कि उसे करना क्या है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे जो कि सही लाइन और लेंथ पर भी बैठ रहा था।
” वही 18 ओवर में उन्होंने 2 विकेट चटका कर मैच का रुख लखनऊ की ओर मोड़ दिया। आवेश खान ने यह भी कहा कि उन्हें “लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल का पूरा समर्थन प्राप्त है और उन्हें बस ये कहा गया है की आप अपना नेचुरल गेम खेलें, उन्हें पूरी छूट दी गई है ।”वहीं लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर का भी उनपर पूरा भरोसा है, आवेश खान के अनुसार उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बस मैच को निकाल कर जीतना है ।
इस जीत के बाद लखनऊ बुलंदी पर
इस जीत के साथ लखनऊ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर 4 अंकों के साथ पहुंच गई है ।वही सबसे अच्छी बात कह रहे कि इस मैच में एक बार फिर से दीपक ने पारी को संभाला। जहाँ डिकॉक और मनीष पांडे जल्दी आउट हो गए थे ,वहीं उन्होंने आईपीएल की अपनी 5 वर्ष की पारी पूरी के वहीं कप्तान लोकेशन भी लय में दिखे और पूरी गेंदबाजी यूनिट का समर्थन प्राप्त हुआ।







