आज IPL 15 का आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच टाटा आईपीएल के इस आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । जहाँ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज़ों को पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों ने जमकर परेशां किया जिसक नतीजा यह रहा की हैदराबाद की टीम ने काफी धीमी शुरुआत की दी. सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये ।

हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अभिषेक शर्मा ने बनाए जहाँ उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए 43 रन की आतिशी पारी खेली । वाशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 29 गेंद में 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई , जिससे की टीम का स्कोर सम्मानजनक स्तिथि में पंहुचा ।
15वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं पंजाब किंग्स के स्टार युवा गेंदबाज हरप्रीत बरार जिन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए उन्होंने अपनी गेंद पर बहरीन तरीके से एडन मार्करम को आउट करवाकर टीम की कमर तोड़ दी ।15 वे ओवर की चौथी गेंद पर हरप्रीत को शानदार टर्न मिला । एडम मार्करम का इरादा इस गेंद को लेग साइड में खेलना का था और वह चकमा खा बैठे जहाँ उन्होंने ओवर स्टेपिंग कर गेंद को लेग साइड पर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद मिस करती हुई जितेश शर्मा के हाथों में गई और चीते की रफ़्तार से भी तेज जितेश शर्मा ने स्टंप से बेल्स को अलग कर एडम मार्करम को स्टंप किया ।
एडम मार्करम ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाये । जहाँ वह पिच पर जम चुके थे और टीम को बेहतर रन गति प्रदान कर पाते इससे पहले ही वे स्टंप आउट हो गए हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाए हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए हैं.
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 22, 2022
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, जे सुचित
पंजाब: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, प्रेरक मांकड़, अर्शदीप सिंह







