IPL 2022 का 70 वां आखिरी लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहाँ इस एकतरफे मुकाबले को पंजाब किंग्स ने लिविंग स्टोन और धवन की आतिशी पारी से जीत लिया गया है ।
SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 16वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने महज 22 गेंद में 49 रन की पारी खेली। जहाँ उन्होंने छक्कों की बारिश करते हुए 5 छक्के और 2 चौके जड़े। हैदराबाद की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट फजलहक फारूकी को मिले ।
आपको बता दें की पहला क्वालीफायर मुकाबला 24 मई को राजस्थान और गुजरात के बीच खेला जायेगा । वहीं, 25 मई को एलिमिनेटर मैच में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी ।
मैन ऑफ द मैच

पंजाब के लिये हरप्रीत बरार ने 3 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्होंने मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब दिया गया ।
70 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर

आईपीएल के 70 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ हैदराबाद के खिलाफ धवन ने 32 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और 460 रन के साथ टॉप 4 में पहुंच गए हैं । लिविंगस्टोन ने 49 रन की पर खेलते हुए वार्नर (432) .पहले पायदान पर बटलर 629 रन के साथ हैं ।
लोकेश राहुल नंबर 2 पर (537 ) रन के साथ मौजूद है । डिकॉक 502 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं । डुप्लेसिस 443 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं । छठे पायदान पर 437 रन के साथ लिविंगस्टोन हैं ।
70 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़(Top-10 bowlers in Purple Cap list after 70th match)

70वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर ऊपर के क्रम में देखने मिला है ।जहाँ हसरंगा नंबर 2 पर आ गए हैं ।है ।यजुवेंद्र चहल पहले स्थान पर 26 विकेट के साथ हैं । तीसरे स्थान पर रबाडा 23 विकेट के साथ हैं । 22 विकेट के साथ उमरान टॉप पर काबिज हैं । कुलदीप यादव 5 वे स्थान पर 21 विकेट के साथ काबिज हैं ।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

पहला क्वालीफायर मैच 24 मई को खेला जाएगा। 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगी। इस हार के बाद पंजाब किंग्स ने 14 अंक लेकर छठे पायदान पर रही ।







