आईपीएल 2022 का 13 वां मुकाबला राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ।जहां इस रोमांचक मैच में 4 विकेट से बेंगलुरु ने राजस्थान को धोया। जहां पिछले तीन मुकाबलों में दो मुकाबलों में राजस्थान की जीत हुई वहीं बेंगलुरु से बीती रात मिली हार के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आका जाना शुरू किया गया ।वहीं आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स में रिटेन किए गए यशस्वी जयसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने भरोसा जताकर टीम में रिटेन किया था ,लेकिन पिछले तीन मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा ।जहां दिग्गजों को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने यशस्वी पर दांव खेला वहीं अब यशस्वी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही विफल साबित रहे हैं।
यशस्वी जयसवाल का खराब प्रदर्शन जारी
बेंगलूर के खिलाफ बीती रात हुए मुकाबले में यशस्वी जयसवाल विली के गेंद पर बोल्ड हुए । जहाँ गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में गेंद की लेंथ को भाप नहीं सके और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्टंप को ले उड़ा।
#TATAIPL2022 #RRVSRCB. WHAT A BOWL …YASHASWI BAD FORM CONTINIOUS pic.twitter.com/yUIoFEMEab
— Kishu Saxena (@gaming_kishu) April 5, 2022
जहां उन्होंने खेले गए कुल 6 गेंदों पर 4 रन बनाए। अभी तक उन्होंने कुल 3 मैचों में 25 रन बनाए हैं ।बतौर सलामी बल्लेबाज वे अभी तक राजस्थान की और से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाबी प्राप्त नहीं कर पाए हैं । युवा बल्लेबाज का खराब फॉर्म राजस्थान के लिए बड़ा चिंता का विषय बन चुका है। तीन मैचों की विफलता के बाद अगले मैच में उनकी जगह पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया गया है। जहां अभी देवदत्त नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं वही हैरानी की बात नहीं होगी की अगले मैच में देवदत्त को सलामी बल्लेबाज की भूमिका सौंपी जाए और जयसवाल को बेंच पर आराम करने भेजा जाए।
गेंदबाजी में भी क्या विफल
बीती रात बेंगलुरु के खिलाफ यशस्वी जयसवाल को आखिरी ओवर दिया गया ।जहां उनसे कुछ अद्भुत करने की उम्मीद कप्तान संजू सैमसन ने जताई लेकिन पहले ही गेंद पर यशस्वी जयसवाल को हर्षित पटेल ने छक्का जड़ मैच को बेंगलुरु के नाम कर दिया।
नहीं दे पा रहे ससुर राजस्थान को तेज सलामी शुरुआत
गौरतलब है कि राजस्थान ने पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की हालांकि उसमें जयसवाल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा लेकिन टीम जीत चुकी थी तो उनका यह निराशाजनक प्रदर्शन छुपा ,लेकिन पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ यह पूरी तरह से सामने आ गया। लिहाजा अब यशस्वी जयसवाल को आगे आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा नहीं तो वह अपने कप्तान से भरोसा खो बैठेंगे। हालांकि संजू सैमसन नए प्लेयर को मौका देने में नहीं चूक रहे लेकिन उसका उपयोग यशस्वी जयसवाल को करना होगा।







