IPL 2022: धोनी की टीम का ये धाकड़ बल्लेबाज अनोखे अंदाज़ में कर रहा है प्रैक्टिस, देखकर उड़ जायेगें होश, वीडियो हुआ वायरल

0
93
views
IPL 2022: This dashing batsman of Dhoni's team is practicing in a unique way, seeing will blow his senses, video went viral
PC: CSK/Twitter

आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस बार आईपीएल 2022 में 2 नई टीमें जुड़ी हैं। जिसके चलते आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स इस नई टीम के रूप में शामिल हुई हैं।

सभी 10 टीमें आईपीएल 2022 के लिए जोरों शोरों से तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम के धाकड़ खिलाड़ी रोबिन उथप्पा का सोशल मीडिया पर बल्लेबाजी की अभ्यास करते हुए वीडियो शेयर किया। जिसमें वे दौड़ दौड़कर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर रोबिन उथप्पा की आईपीएल से पहले बल्लेबाजी के अभ्यास का लुत्फ उठाएं।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि रोबिन उथप्पा दौड़ दौड़कर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। रोबिन उथप्पा एक मेहनती खिलाड़ी हैं। वे जिस भी टीम से खेलते हैं, अपनी टीम के लिए अपना शत प्रतिशत देते हैं। उसी का नजारा इस वीडियो में आप देख सकते हैं। उथप्पा पिछ्ले सीजन में सीएसके का हिस्सा थे और इस सीजन में भी सीएसके ने मेगा नीलामी में 2 करोड़ रूपए में खरीदा है।

पिछले वर्ष रोबिन उथप्पा चेन्नई के लिए फाइनल मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 3 छ्क्के भी जड़े थे।

रोबिन उथप्पा का क्रिकेट कैरियर

36 वर्षीय रोबिन उथप्पा ने 46 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 934 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रनों का रहा है। टी-20 में उथप्पा ने 13 मुकाबले खेले हैं और 249 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 50 रनों का रहा है। वहीं आईपीएल कैरियर की बात करें तो, रोबिन उथप्पा ने 193 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 4722 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रनों का रहा है। आईपीएल में उन्होंने 25 अर्धशतक जड़े हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स की 25 सदस्यीय टीम

रितुराज गायकवाड, डेवोन को (न्यूजीलैंड), शुभ्रांशु सेनापति, हरी निशांत, रोबिन उथप्पा, एमएस धोनी, एन. जगदीसन, अंबाती रायडू, महीश ठीक्षणा (श्रीलंका), राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, एडम मिलने (न्यूजीलैंड), मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, क्रिस जोर्डन (इंग्लैंड), भगत वर्मा, मिचल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस (साउथ अफ्रीका)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here