IPL 2022: पंजाब के जीत से ज्यादा प्रीति जिंटा ने बटोरी सुर्खियां, ” डिंपल गर्ल” ने जीता लाखों दिल, रिएक्शन की तस्वीरें हुई वायरल

0
95
views
IPL 2022: Preity Zinta made headlines more than Punjab's victory,
PC: IPL

आईपीएल 2022 में अब हर एक मैच के साथ नया समीकरण सामने आ रहा है । जहाँ एक जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में उलटफेर देखा जाना शुरू हो चूका है । वहीँ दूसरी तरफ प्लेऑफ के समीकरण भी अब धीरे धीरे साफ़ होने लगे हैं । हर एक पॉइंट की लड़ाई दिलचस्प होने लगी है । वहीँ आईपीएल के 38 वें मैच में पंजाब ने 11 रनों से चेन्नई को रौंदा ।  लेकिन पंजाब जो जीत से अधिक जिनकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो हैं प्रीति जिंटा जो की मैच के दौरान पंजाब  की टीम को चीयर करती पुरे मैच में नज़र आई ।

इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में  पंजाब और चेन्नई के बीच हुए मैच में पंजाब की टीम ने चेन्नई को 11 रनों से हराया यह चेन्नई की इस सीजन में छठी हर थी । हारी । पंजाब  ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर चेन्नई के समक्ष जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य रखा । जिसके जवाब में चेन्नई  की टीम ने 176/6 रन ही बना पाई ।

मैच के दौरान रिएक्शन देती दिखी प्रीति जिंटा

IPL 2022: Preity Zinta made headlines more than Punjab's victory, "Dimple" won millions of hearts, photos of reaction went viral
PC: IPL

वहीं  इस मैच मैच में पंजाब टीम की को-ओनर की भी ढेरों चर्चा हो रही हैं। जहाँ  मैच के दौरान वाइट टी-shirt में पंजाब के लोगो में प्रीति जिंटा पहली गेंद से ही पंजाब किंग्स की टीम को सपोर्ट करती नज़र आई । जहाँ लगातार वह पंजाब किंग्स के झंडे को लेकर चीयर करती दिखी और अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया ।

विपक्षी के विकटों के पतन के समय प्रीति जिंटा ने जबरदस्त तरीके से अपनी टीम पंजाब का समर्थन करती नज़र आई । ताली बजाकर टीम के गेंदबाज़ों का हौसला बढ़ाना हो चाहे चौके और छक्के लगने पर परेशान दिखना । प्रीति जिंटा का हर एक  रिएक्शन  ने फैंस का दिल जीता,  छक्के कि सेलिब्रेशन में पंजाब के झंडे को लहराना हो  या  चीयर करना प्रीति जिंटा  ने जमकर अपने रिएक्शन मैच के दौरान दिए जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है।

प्रीति जिंटा ने मैच के दौरान जमकर किया पंजाब  की टीम को चीयर

मयंक अग्रवाल  की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई  के खिलाफ मुकाबले में 11 रनों से  जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी उमीदों को जगाये रखा । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की रिएक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जहां न केवल पंजाब  टीम को चीयर करती दिखाई दीं वहीँ पंजाब के विकेट गिरना हो या कैच छूटना उन्होंने हर मौके पर टीम के साथ बनी रहीं ।, जहाँ  चौके और छक्के के साथ प्रीति जिंटा  का जोश साफ झलका।

पंजाब की जीत पर खुश  दिखी प्रीति जिंटा

पंजाब किंग्स के जीत के जश्न को अपने अंदाज़ में प्रीति जिंटा ने मनाया जहाँ पुरे मैच वह पंजाब किंग्स को समर्थन और जोश से लबरेज नज़र आई । पुरे मैच में कैमरामैन ने भी प्रीति जिंटा के इन रिएक्शन को कैप्चर किया , जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रहीं हैं ।

 6वें पायदान पर गुजरात

इस जीत के बाद पंजाब की टीम 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है । वहीँ चेन्नई की टीम 6 हार के बाद 9 वे स्थान पर 4 अंकों के साथ हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here