वीडियो: अंपायर की नाइंसाफी और ऋषभ की DRS ना लेने की भूल से बाहर हुए DC, अंपायर ने दिया OUT को NOTOUT

0
169
views
DC out due to umpire's injustice and Rishabh's mistake of not taking DRS, umpire gave NOTOUT to OUT
PC: IPL/Twitter

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के 69वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 5 विकेट से हराकर लीग के अपने आखिरी मैच में जीत के साथ समापन किया। वहीँ मुंबई ने अपनी जीत के साथ बैंगलोर को प्लेऑफ का तौफा भी दे दिया है . इस हार के साथ ही DC प्लेऑफ की होड़ से बाहर चली गई है । एक समय प्राण हलक में लिए बैठी  RCB ने मुंबई की जीत से प्लेऑफ में एंट्री कर ली है । मैच की हार का कुसूरवार ऋषभ के ख़राब कप्तानी के साथ अंपायर की गलती को सोशल मीडिया पर दिया जा रहा है । जिसकी चर्चा आगे की गई है ।



मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने मुंबई के समक्ष 20 ओवर में 160 रन का लक्ष्य रखा । जहाँ इस लक्ष्य को मुंबई की टीम ने  ने 5 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में ‘करो या मरो’ के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता हुआ मैच गवा दिया है ।

DC out due to umpire's injustice and Rishabh's mistake of not taking DRS, umpire gave NOTOUT to OUT
PC: IPL/BCCI

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की ओर से  रोवमैन पॉवेल (43) और कप्तान ऋषभ पंत (39) ने शानदार पारी खेली और मुंबई के सामने 159 रन बनाये । मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह ने  सर्वाधिक तीन और रमनदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए ।



घटना मुंबई की पारी के 12वें ओवर में घटी जब  ऋषभ पंत से  बड़ी चूक कुलदीप के ओवर में हो गई । जहाँ एक कैच ने पूरा मंजर बदल कर रख दिया ।  पंत ने  डेवाल्ड ब्रेविस का बेहद आसान  कैच कुलदीप के ओवर में छोड़ दिया। चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव की  गुगली गेंद पर  ब्रेविस स्लॉग स्वीप लगाने के चक्कर में गेंद को हवा में मार बैठे और ठीक नीचे  ऋषभ पंत आये और कैच पकड़ने की कॉल की जहाँ आसान सा कैच कुलदीप यादव के सामने उन्होंने छोड़ दिया ।



इसके ठीक बाद मैच के 15वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंद पर टिम डेविड जब जीरो रन पर थे तो शार्दुल की लेंथ गेंद पर उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद ऋषभ के हाथों में गई जहाँ  टीम ने  अंपायर ने से आउट की अपील की लेकिन उन्हें अंपायर ने नॉट आउट करार दिया और इसके ठीक बाद  दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने रिव्यू लेना भी ठीक नहीं समझा जब की उनके पास 2 रिव्यु बचे हुए थे और वो रिव्यु इस समय मौके पर इस्तेमाल  किया जा सकता था ।

 

इसके बाद टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here