CSK vs KKR: धोनी ने 50 रन की पारी खेल बनाया यह रिकॉर्ड, CSK ने बनाए 131/5 रन, धोनी के नटराजन शॉट ने जीत दिल, देखें स्कोरकार्ड

0
76
views
CSK vs KKR: Dhoni made this record with an innings of 50 runs, CSK scored 131/5 runs, Dhoni's Natarajan shot won the heart, see scorecard
PC: IPLT20/Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया निर्धारित 20 ओवर में चेन्नई सुपर किंग की ओर से महेंद्र सिंह धोनी की आतिशी 50 रनों की नाबाद पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 131 रन बनाए जहां कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 132 रनों की दरकार है।

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग की बल्लेबाजी की बात की जाए तो शुरुआत में उमेश यादव ने ऋतुराज गायकवाड को 0 रन के स्कोर पर आउट कर चेन्नई सुपर किंग को पहला झटका दिया ।उसके उपरांत रॉबिन उथप्पा ने पारी को संभालने की कोशिश की और 21 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 28 रन बनाए।

इसके उपरांत अंबाती रायडू दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। इसके बाद उतरे चेन्नई सुपर किंग के कप्तान रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाला एवं संघर्षपूर्ण 26 रनों की नाबाद पारी खेली शिवम दुबे 3 रन के स्कोर पर रसाल का शिकार बने। चेन्नई सुपर किंग के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुरुआत में कुछ उसके बाद चेंज करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 गेंदों पर शानदार 50 रन बनाए।

आईपीएल सीजन के एक ओपनर में 50+ रन बनाने वाले विकेटकीपर

158* – केकेआर के लिए ब्रेंडन मैकुलम, 2008
54 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम केकेआर, 2010
50* – एमएस धोनी बनाम केकेआर, आज

धोनी ने लगाया नटराजन शॉर्ट

अमूमन धोनी अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं लेकिन आई पी एल 2022 के प्रथम मैच में धोनी का नटराजन रूप दिखा जहाँ उन्होंने फ्लिक शॉट नटराजन स्टाइल में लगाकर दर्शकों का दिल जीता वही कॉमेंटेटर इरफान पठान ने इस शॉट को नटराजन शॉट का नाम दिया।

कोलकाता की गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट चटकाए जहां उन्होंने पिछले साल के ऑरेंज कैप होल्डर रहे ऋतुराज गायकवाड को 0 रन पर पवेलियन भेजा । उसके उपरांत उन्होंने कन्वे को 3 रन के स्कोर पर श्रेयस अय्यर द्वारा कैच आउट करवाया ।वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता तथा रसल को एक विकेट हासिल हुई।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन):

वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (डब्ल्यू), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (सी), शिवम दूबे, एमएस धोनी (डब्ल्यू), ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here