IPL 2022: हैदराबाद की जीत के बाद भी खुश नहीं दिखे विलियमसन, इस प्लेयर को लेकर जताई नाराजगी

0
74
views
IPL 2022: Williamson was not happy even after Hyderabad's victory, expressed displeasure about this player
PC: Twitter

आईपीएल 2022 के 25 में मुकाबले में सनराइज हैदराबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर 6 अंकों के साथ पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स इस हार के बाद चौथे पायदान पर 6 अंकों के साथ है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रसल के 49 रन , श्रेयस के  28 रन नीतिश राणा  के 54 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए ।जिसके जवाब में सनराइज हैदराबाद की टीम ने राहुल त्रिपाठी की आतिशी 71 और एडेन मार्करम की 68 रनों की पारी की बदौलत मैच को 7 विकेट से जीत लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रसल ने दो सफलताएं अर्जित की वही कमिंस  को एक विकेट मिला।

जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जाने विलियमसन ने क्या कहा

“केकेआर के विरूद्ध शुरुआती विकेट लेना बेहद जरूरी था। ओस हमारे लिए मददगार साबित हुई । डेथ बॉलिंग भी हैदराबाद की अच्छी रही। बल्लेबाज़ी में राहुल त्रिपाठी शानदार थे और एडेन मार्कराम ने भी अपना रोले अदा किया ।गेंदबाज़ी में मार्को अपनी गति और उछाल  के साथ भुवनेश्वर कुमार के साथ गेंदबाज़ी आक्रमण का  बड़ा हिस्सा बने ।  उमरान मलिक को नियत्रण के साथ गेंद करनी होगी। वह 150 किमी का स्पीड  प्राप्त करते हैं लेकिन  उन्होंने धैर्य रखना होगा ।  ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं और लोग उन पर काम कर रहे हैं। हम उनमें सुधार देख रहे हैं। वहीँ अभी और भी काम उनपर किया जाना बाकि है ।”

उमरान की रफ़्तार से गिरफ्तार हुए थे श्रेयस

PC: Twitter

गौरतलब है उमरान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेक्ट चटकाए । जहाँ उन्होंने श्रेयस को बोल्ड कर काफी सुर्खियां भी बटोरी । तेज गेंदबाज ने श्रेयस अय्यर (28) और शेल्डन जैक्सन (12) को आउट किया।वहीँ उनकी स्पीड और लेंथ को देखर हैदराबाद के गेंदबजी मेंटर स्टेन भी फूले ना समाये । इस मैच में पहले से कहीं बेहतर प्रदर्शन उमरान ने किया ।

अकेले दम पर राहुल ने पलटा

PC: Twitter

लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी टीम हैदराबाद की  शुरुआत निराशाजनक रही, जहाँ पर प्ले में  अभिषेक शर्मा और  कप्तान विलियमसन आउट हुए ।पावर प्ले में हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 46 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े और SRH को मैच में बनाए रखा।राहुल 71 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच के हक़दार भी बने। मार्करम ने नाबाद 68 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर हैदराबाद को 7 विकेट से मैच जीता दिया ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here