IPL 2022: हैदराबाद के जीत से ज्यादा जूही चावला-काव्या के हुए चर्चे, रिएक्शन की तस्वीरें हुई वायरल

0
140
views
IPL 2022: Juhi Chawla-Kavya's discussion more than Hyderabad's victory, photos of reaction went viral

आईपीएल 2022 के 25 वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने कोलकाता को मात देकर बहुमूल्य 2 अंक अर्जित कर आईपीएल सीजन 15 में अपनी लगातार तीसरे जीत अर्जित की । इस जीत के साथ न केवल 2 अंक हैदराबाद की टीम को मिले वहीँ नेट रन रेट में भी सुधर हुआ है ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम में 17. 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और मैच को 7 विकटों से अपने नाम किया। हैदराबाद की जीत से अधिक चर्चा जिनकी हो रही है वह कोलकाता टीम की ओनर में से एक जूही चावला और हैदराबाद की ओनर काव्या की है ।

मैदान पर दिखा जूही और काव्या का जोश

IPL 2022: Juhi Chawla-Kavya's discussion more than Hyderabad's victory, photos of reaction went viral
PC: Twitter

जहाँ काव्या और जूही चावला (Juhi Chawla-Kavya) दोनों ही अपने अपने टीमों  का हौसला बढ़ाने मैदान पर पहुंची । जूही  चावला कोलकाता टीम को सपोर्ट करती नज़र आयी जहाँ चौके और छक्के पर उन्होंने खूब तालियां बजे और अपनी टीम को जमकर चीयर किया । वहीँ काव्या भी पीछे नहीं रहीं हैदराबाद टीम के झंडे को उन्होंने चौके छक्के और विकेट गिरने पर जमकर लहराया । हालांकि शुरुआती मैच में हैदराबाद को मिली हार के बाबजूद काव्या का जोश कम नहीं होता दिखा जिस तरीके से वे हैदराबाद  की जीत में चीयर करती हैं वहीँ हार में भी वह हैदराबाद के साथ खड़ी दिखाई दी ।

ये क्रिकेट से प्रति प्रेम और लगाव ही तो है  हर एक मैच में कोलकाता के समर्थन में एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी और  ओनर को चीयर करते मैदान पर पाया जा रहा है  ।  इसकी कड़ी में आईपीएल 2022 के 25 वें मुकाबले में कोलकाता  (KKR) और हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला मुंबई में खेला गया । जहाँ इस शानदार मैच में 7 विकेट से हैदराबाद  ने कोलकाता की टीम को रौंद दिया ।

मैच के दौरान रिएक्शन देती दिखी काव्या और जूही चावला (Juhi Chawla-Kavya)

IPL 2022: Juhi Chawla-Kavya's discussion more than Hyderabad's victory, photos of reaction went viral
PC: Twitter

हैदराबाद की जीत और कोलकाता की हार से अधिक से अधिक चर्चा जूही चावला और काव्या की हो रही है ।  जहाँ  मैच के पहली गेंद से लेकर आखिरी गेंद दोनों ने अपनी टीम को  चीयर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी । वहीँ  यह इस सीजन का पहला मौका था जब जूही चावला स्टेडियम आई हों । वहीँ हैदराबाद के समर्थन में चीयर करने काव्या पहले भी मैचों में वह स्टेडियम आती रही हैं ।  पुरे मैच में वह हैदराबाद की टीम को सपोर्ट करती नज़र आई ।  हैदराबाद  टीम के  झंडे को लेकर लगातार वह चीयर करती देखीं गई और टीम का  मनोबल बढ़ाया  ।

काव्या और जूही चावला ने रिएक्शन से जीता फैंस का दिल

काव्या और जूही चावला का हर एक  रिएक्शन  ने फैंस का दिल जीता,  छक्के की सेलिब्रेशन से लेकर आउट होने तक के रिएक्शन कैमरे में कैद हुए । जहाँ काव्या और जूही चावला ने  जमकर अपने रिएक्शन से  सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी । चाहे आउट होने पर निराश दिखना चाहे चौके छक्के और कैच लेने पर  चीयर करना। सच में अपने आप में यह दर्शाता है की काव्या और जूही चावला अपनी अपनी टीम की एक बड़ी फैंस में से एक हैं । वहीँ मैच के समाप्ति पर जूही चावला और काव्या ने अच्छे खेल के लिए एक दूसरे को बधाई भी दी। ये दिलों की जीत है ये क्रिकेट की जीत है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here