आईपीएल 2022 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई में खेला गया । जहाँ इस मुकाबले में आखिरकार दिल्ली ने 21 रनों से हैदराबाद की टीम को रौंदा । टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए DC ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकट पर 186 रन ही बना पाई ।
दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर डेविड वार्नर रहे जिन्होंने 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 गेंद पर 92 रन की नाबाद पारी खेली, वहीँ फिनिशर की भूमिका में उतरे रोवमैन पॉवेल ने 6 छक्के 3 चौके की मदद से 35 गेंद पर 67 रन बनाये । SRH की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो भुवनेश्वर कुमार, शॉन एबट और श्रेयस गोपाल को एक-ek सफलता हाथ लगी ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरबाद की टीम की ओर से एक बार फिर निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेलते हुए 34 गेंद में 62 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके जड़े । दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने 4 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए । शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट, कुलदीप यादव, मार्श और एनरिक नोर्त्या ने 1-1 विकेट हासिल किया ।
मैन ऑफ द मैच

डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । वार्नर ने 58 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए।आईपीएल करियर का यह वार्नर का 54वां और हैदराबाद के विरूद्ध वार्नर का यह पहला अर्धशतकीय पारी रही ।
50 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव

आईपीएल के 50 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में उलटफेर देखने मिल रहा है । जहाँ दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर अब टॉप -4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं ।
डेविड वार्नर ने 58 गेंद पर 92 रन बनाकर आईपीएल में अपना 54 वां आईपीएल अर्धशतक पुर किया ।वहीँ अब वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे स्थान पर 356 रनों के साथ आ गए हैं । बटलर 588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 369 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अब वार्नर 356 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर अभिषेक शर्मा 331 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर श्रेयस 324 रन के साथ हैं । सातवें स्थान पर डुप्लेसिस 316 रन के साथ हैं । 8 वें पायदान पर अब 309 रन के साथ हार्दिक आ गए हैं ।
50वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

50 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में 3 विकेट लेकर खलील अहमद 9 वे स्थान पर पर 14 विकेट के साथ आ गए हैं । जहाँ उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 3/30 लेकर लेकर ब्रावो को पछाड़ 9 वें पायदान पर आ चुके हैं। यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर अब रबाडा 17 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर हसारंगा 16 विकेट के साथ मौजूद है। कुलदीप यादव और चहल के बीच पर्पल कैप की जंग देखने मिल रही है ।
पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

पॉइंट्स टेबल की बात की जाये तो 50 मैचों के बाद दिल्ली की हैदराबाद पर जीत के उपरांत दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर आ गई है ।
वहीँ इस हार के बाद हैदराबाद की टीम छठे स्थान पर 10 अंक के साथ हैं । टॉप 4 टीमों पर नज़र डालें तो गुजरात टॉप पर 16 अंक के साथ, लखनऊ 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर राजस्थान 12 अंक के साथ, चौथे स्थान पर बैंगलोर 12 अंक के साथ हैं ।







