भारत वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। जिसमें कप्तान निकोलस पूरण ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए।
वहीं जीत के लिए वेस्टइंडीज को 238 रनों का लक्ष्य दिया ।भारत की ओर से सूर्य कुमार यादव ने 64 तथा लोकेश राहुल ने 49 रन की शानदार पारी खेली। वहीं इन सबके बीच चहल का शार्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । जहाँ जिनेंद्र चहल ने 10 गेंदों पर 11 नाबाद रन बनाए ।वहीं स्ट्रेट ड्राइव लगाकर एक चौका अर्जित किया ।वह स्ट्रेट ड्राइव सचिन की स्टेट ड्राइव से काफी मिलता-जुलता था मैं सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे यजुवेंद्र चहल ने द्वितीय वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला शानदार स्ट्रेट ड्राइव
Straight drive like Sachin tendulkar, Yuzi bhai❤❤ #INDvsWI @yuzi_chahal pic.twitter.com/oq2rxQDsxr
— Channabasava (@Channuk88) February 9, 2022
49.1 ओवर में जोसेफ की गेंद पर योगेंद्र चहल ने शानदार ड्राइवर लगाते हुए चौका अर्जित किया वहीं इस शॉट तुलना सचिन के पुराने ट्रेडमार्क शार्ट स्पीड से की जा रही है। चहल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। जहाँ चहल ने 110 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की।
जीत के साथ करना चाहेगी टीम इंडिया सीरीज पर कब्ज़ा
वेस्टइंडीज का साथ चल रहा है दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय टीम अच्छी स्थिति में जाए इस मैच को भारतीय टीम जीतकर श्रृंखला को सील करने मैदान पर उतरी है देखना दिलचस्प होगा क्या भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को जीतकर कर पाती है या नहीं वही चहल के शॉट को भी याद रखा जाएगा जांच में 11 रन की शानदार पारी खेली एवं अविजित रहे।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज की टीम
शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमर ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (सी), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच







