भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तीन मैचों की श्रृंखला का आगाज ऑकलैंड में 25 नवंबर से होने जा रहा है ।जहां भारत के कप्तान वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन होंगे ।गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व t20 मैच की सीरीज में भारतीय टीम ने 1/0 से न्यूजीलैंड की टीम को रौंदकर सीरीज पर कब्जा किया था ।वहीं अब बारी वनडे क्रिकेट की है। वनडे क्रिकेट के लिए कप्तान शिखर धवन न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने विलियमसन के साथ वनडे सीरीज से पहले बेहद खुशनुमा माहौल में बातचीत भी की वहीं फोटोशूट का आनंद भी जमकर उठाया।
विलियमसन से मिले शिखर धवन

विलियमसन से वनडे श्रृंखला से पहले फोटोशूट के दौरान शिखर धवन मिलते नजर आए। जहां दोनों के बीच बेहद खुशनुमा माहौल साफ दिखाई दिया जा रहा था। शिखर धवन और विलियमसन एक दूसरे से मजाक करते हुए नजर आए । जहां मैत्रीपूर्ण वातावरण में 2 देशों के दिग्गज प्लेयर एवं शानदार इंसान एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नजर आए।
गौरतलब है कि पिछले श्रंखला में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी करें हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज आराम दिया गया है जहां 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में धवन कप्तानी करते नजर आएंगे वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम का हिस्सा नहीं है आपको बता दें कि दमन की कप्तानी में भारतीय टीम में वनडे में 7 मुकाबले में 5 मैच में जीत दर्ज की वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का शेड्यूल

भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला ऑकलैंड में 25 नवंबर को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला हैमिल्टन के मैदान पर 27 नवंबर को आयोजित होगा।
न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला क्राइस्टचर्च में 30 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत टीम:
शिखर धवन (सी), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (डब्ल्यू), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत
वीडियो
Smiles, friendly banter & the trophy 🏆 unveil! #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/3R2zh0znZ3
— BCCI (@BCCI) November 24, 2022







