India vs Australia, 1st Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच का घमासान शुरू हो चुका है जहां नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जहां भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और भरत भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं ।टॉस हारकर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच से पहले दो विकेट एवं लंच के ठीक बाद 2 विकेट चटका लिया है . खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 109 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं। जडेजा जहां एक ओर कहर मचा रहे हैं वहीं स्मिथ का विकेट अक्षर पटेल के ओवर में 6 रन पर विराट द्वारा छूटा। यही नहीं जडेजा ने जमकर स्मिथ को परेशान किया और एक नहीं बल्कि 3 मौके पर स्मिथ को किस्मत का सहारा मिला। लेकिन आखिरकार जडेजा ने स्मिथ को 39 रन पर बोल्ड कर दिया ।
जडेजा की जुबरदस्त शुरुआत
भारत ने लंच से पहले जहां 2 विकेट हासिल किया। जहाँ उन्होंने मार्नस लाबुशेन 49 रन और मैथ्यू रेनशॉ को 0 रन पर आउट किया । वहीं लंच के ठीक बाद जडेजा ने कोहराम मचा दिया। जहां उन्होंने लगातार दो गेंद पर दो सफलता अर्जित की। वहीं जडेजा के ओवरों में स्मिथ को किस्मत का भी सहारा मिला। जहां कभी गेंद स्टंप्स से सेंटीमीटर की दूरी से रह गई तो कभी अतिरिक्त उछाल से स्मिथ सकपकाते नजर आए। वहीं 5 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे जडेजा ने अपना जलवा दिखाया।
6 रन पर छूटा स्मिथ का कैच

16 वें ओवर की पहली गेंद पर स्टीव स्मिथ अक्षर के ओवर में गेंद को ऑफ साइड की दिशा में कट करने का प्रयास किया जहां गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर स्लिप की दिशा में तेजी से गई। जहां स्लिप पर खड़े विराट कोहली जबतक रिएक्ट कर पाते इतने में उनके हाथ से गेंद पा लगाकर थर्ड मैन की दिशा में चली गई। जहां यह देखकर रोहित शर्मा और अक्षर पटेल ने सर पर हाथ रख लिया। जहां अक्षर ने एक समय ऐसा लगा की स्मिथ जो की 6 रन पर खेल रहे थे उन्हें फसा ही लिया था लेकिन किस्मत आज स्मिथ पर मेहरबान दिखाई दी।
वीडियो
Currently:
Virat Kohli is The Worst and The Most Overrated Fielder of Team India pic.twitter.com/5ZMfrk2hMv
— Immy|| 🇮🇳 (@TotallyImro45) February 9, 2023







