वीडियो: एशिया कप से पहले विराट कोहली बहा रहे हैं जिम में पसीना, जबरदस्त जिम ट्रेनिंग की वीडियो हुई वायरल

0
63
views
Video: Virat Kohli is sweating in the gym before the Asia Cup, video of tremendous gym training went viral
PC: Virat kohli/Twitter

विराट कोहली जिनका नाम ही विपक्षी खेमें में कोहराम मचाने के लिए काफी है। लगभग 2 साल के लंबे समय से विराट के बल्ले से अधिक रन नहीं निकले हैं वहीं शतक का सूखा भी बरक़रार है। लेकिन विराट कोहली के बल्लेबाजी पर ना ही कोई टीम मेट और ना ही मैनेजमेंट और थिंक टैंक को चिंता है क्योंकि विराट कोहली एक उम्दा और क्लास प्लेयर हैं।

जहां उनकी टीम में होना ही विपक्षी पर मानसिक दवाब बनाने के लिए काफी है। अपनी फिटनेस और अनुशासन। केलिए जानने जानें वाले विराट कोहली के सोशल मीडिया पर अपना इंटेंस एक्सरसाइज की वीडियो जारी की है।

एशिया कप में विराट कोहली की रन वर्षा का सभी को है इंतजार

Video: Virat Kohli is sweating in the gym before the Asia Cup, video of tremendous gym training went viral
PC: Virat kohli/Twitter

एशिया कप 2022 में विराट कोहली के बल्ले से बड़े रन निकलकर सामने आ सकते हैं। रनों की प्यास अभी भी बरकरार है। वहीं फैंस को उम्मीद होगी की टी 20 वर्ल्ड कप से पहले यह रनों और शतकों का सूखा खत्म हो।

हालांकि क्रिकेट पंडितों का यह मानना था की फॉर्म में वापसी के लिए विराट कोहली को जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम में भेजना चाहिए था जहां विराट अपनी फॉर्म में वापसी कर सकते थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और विराट को सीधा एशिया कप के लिए चुना गया। जहां पहला ही मुकाबला पाकिस्तान के साथ भारत का होगा।

ट्रेनिंग में बहा रहे हैं पसीना

विराट कोहली एशिया कप से पहले ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहा रहे हैं वहीं एशिया कप में वापसी करते हैं या नहीं यह आने वाले समय बताएगा। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा की विराट कोहली का कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विराट कोहली का प्रदर्शन साल 2022 ( Virat kohali one day record)

विराट कोहली ने वनडे में साल 2022 में कुल 8 मैच की 8 पारी में कुल 175 रन बनाए हैं। जहां उनका औसत वंडे में साल 2022 में 21.8 का रहा है। वहीं इस साल विराट कोहली ने वंडे में कुल 2 अर्धशतक जड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में इस साल का उनका सर्वाधिक स्कोर 65 रन बनाए।

साल 2022 में विराट कोहली का टी 20 में प्रदर्शन  (Virat kohali T20I run)

इस साल विराट कोहली ने कुल 4 मैच में 81 रन 20.25 के असत से बनाए हैं। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 52 का रहा है। वहीं इस साल विराट कोहली ने T 20I में 128.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जहां विराट कोहली ने इस साल t20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में 52 रन की पारी खेली थी। पिछले 4 पारियों की बात की जाए तो 17,52,1,11 रन की पारी इस साल खेली हैं।

साल 2022 में विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन (Virat kohali in test 2022)

विराट कोहली( Virat kohali)ने साल 2022 में 4  टेस्ट क्रिकेट में कुल 220 रन 31.4 के औसत से बनाए हैं जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 79 run का रहा है।

Virat Kohli exercise video 2022 वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here