IND vs ZIM: दीपक चाहर के जूते पर कॉमेंटेटर उथप्पा ने उठाए सवाल, कहा ” बड़े स्पाइक” की है जरूरत 

0
96
views
IND vs ZIM: Commentator Uthappa raised questions on Deepak Chahar's shoes, said

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वंडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जहां भारत के इस दौरे पर बने कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां टॉस के दौरान लोकेश राहुल ने कहा की उन्होंने उस पिच को देखते हुए कहा की इस पिच से क्या अपेक्षा करें उन्हें नहीं पता इसलिए वे कंडीशन का फायदा उठाना चहगें और पहले घंटे में पिच की नमी का फायदा गेंदबाज उठाए यही आशा करते हैं।

दीपक चाहर ने की पारी की शुरुआत चटकाए पहले 2 विकेट

दीपक चाहर टीम इंडिया में लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं जहां वे चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया का और आईपीएल का हिस्सा नहीं थे ।लिहाजा यह दौरा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एशिया कप में दीपक चाहर रिजर्व प्लेयर की श्रेणी में रखे गए हैं।

जिंबाब्वे के खिलाफ ईशान किशन, संजू सैमसन दोनों को ही टीम में जगह दी है । टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका में सिराज, दीपक और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल स्पिन की भूमिका में हैं।

दीपक चाहर अपने पहले ओवर में दिखे थोड़े आउट ऑफ रिदम

दीपक चाहर अपने पहले ओवर में थोड़े आउट ऑफ रिदम लगे । जहां चौथे ओवर  तक दीपक अपनी फॉर्म में वापसी कर चुके थे। गेंद उनकी स्विंग हो रही थी और उछाल भी उन्हें मिल रही थी। चौथे ओवर में दीपक चाहर ने काई को 4 रनों पार चलता कर दिया। जहां खबर लिखे जाने तक दीपक ने 6 ओवर में 3 विकेट चटकाए हैं ।

रोबिन उथप्पा ने कहा जूते बदलने की ज़रूरत

IND vs ZIM: Commentator Uthappa raised questions on Deepak Chahar's shoes, said "big spike" is needed
ads



 

इस मैच में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे रोबिन उथप्पा ने दीपक चहर के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर यह कहा कि उन्हें अपने जूते की ग्रिप को देखते हुए उनके स्पाइक्स को बढ़ाने की बात की, जहां उन्होंने कहा की दीपक अभी अभी चोट से उबर कर आए हैं और विकेट हार्ड लग रही है ऐसा देखते हुए उन्हें अपने जूते में एक्स्ट्रा और बड़े स्पाइक्स लगाना चाहिए। रोबिन ने यह भी कहा की गेंदबाजी के दौरान शरीर का पूरा भार फ्रंट फूट पर जाता है इसलिए जूते बड़ी भूमिका तेज गेंदबाजी में निभाते हैं। यह दीपक चाहर को देखना होगा।

भारत:

1 शिखर धवन, 2 शुभमन गिल, 3 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 4 केएल राहुल (कप्तान), 5 ईशान किशन, 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 दीपक चाहर, 9 कुलदीप यादव, 10 मोहम्मद सिराज, 11 प्रसिद्ध कृष्णा

जिम्बाब्वे:

1 तदीवानाशे मारुमनी, 2 इनोसेंट कैया, 3 सीन विलियम्स, 4 वेस्ली मधेवेरे, 5 सिकंदर रजा, 6 रेजिस चकाबवा (कप्तान और विकेटकीपर), 7 रयान बर्ल, 8 ल्यूक जोंगवे, 9 ब्रैड इवांस, 10 विक्टर न्याउची, 11 रिचर्ड नगारवा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here