India Legends vs Australia Legends, Semi-final 1: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स और इंडिया लेजेंड्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां बारिश से बाधित इस मैच में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां 17 ओवर के खेल समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए हैं। वही बरिश से बाधित हुए इस मैच में सुरेश रैना ने दो जबरदस्त कैच पकड़े जहां हवा में छलांग लगाते हुए उन्होंने डंक और शानदार कैच फॉर्म में चल रहे शेन वॉटसन का पकड़ा। जहां पुनः विंटेज सुरेश रैना की जबरदस्त फील्डिंग की याद तरोताजा हो गई।
सुरेश रैना दिखे चुस्त और मुस्तैद
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुरेश रैना बेहद चुस्त और मुस्तैद दिखे। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सलामी जोड़ी शेन वाटसन और एलेक्स डोलन ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की ।
जहां शेन वॉटसन 21 गेंदों पर छह चौके लगाकर 30 रन पर थे वही राहुल शर्मा की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में खड़े चुस्त और मुस्तैद सुरेश रैना ने शेन वाटसन को कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेजा ।वही उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डंक ने जिन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 176 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए और बेहद खतरनाक दिख रहे थे उन्हें मिथुन की गेंद पर पॉइंट की एरिया में छलांग लगाकर हवा में डाइव लगाते हुए कैच रैना ने पकड़ा।
रैना के कैच को देख कर सचिन तेंदुलकर भी हो गए हैरान

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए ऑस्ट्रेलिया के डंक बहुत खतरनाक दिख रहे थे ।जहां उन्होंने पांच चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी ।वही उनका विकेट भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी था ।जहां मिथुन की गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में डंक का कैच सुरेश रैना ने शानदार अंदाज में पकड़ा ।जहां रैना ने हवा में छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से ढंग का कैच पकड़ कर उन्हें 46 रन पर पवेलियन भेजा दिया। यह देखा सचिन तेंदुलकर भी हैरान हो गए और आकर उन्हें गले से लगा लिया।
Video
What a dive. What a catch 😱✨@ImRaina you beauty ♥️
Dekhte rahiye @India__Legends vs @aussie_legends in the #RoadSafetyWorldSeries now, only on @Colors_Cineplex, @justvoot, Colors Cineplex Superhits and @Sports18. pic.twitter.com/gXMHxd1KTy
— Colors Cineplex (@Colors_Cineplex) September 28, 2022







