साल 2007 के विश्व कप की बात की जाए और उसमें रोबिन उथप्पा का नाम ना लें तो बात अधूरी मानी जाती है। जहां भारत पाकिस्तान के जबरदस्त मुकाबले में बॉल आउट के दौरान विकेट से गिल्लियां जुदा कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्लेयर रोबिन उथप्पा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं जिसकी औपचारिक घोषणा उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कर दी है। जहां बड़े ही भावुक पत्र में उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद किया है जिनमें उनके इस शानदार क्रिकेट कैरियर का हिस्सा रहें हैं। लिहाजा सुरेश रैना के बाद रोबिन के सन्यास लेने से फैंस दुखी भी हैं लेकिन उनके जीवन और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दें रहे है।
ट्वीट का दिया यह संदेश
रोबिन ने लिखा की ” अपने देश अपने राज्य कर्नाटक के लिए क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव की बात रहेगी। हर शानदार चीज का अंत होता है और शायद उस अंत का समय आ चुका है। पूरे आभार के साथ मैं क्रिकेट के सभी प्रारूप से सन्यास लेता हूं।
साल 2006 में किया था इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू
इंदौर में साल 2006 में रोबिन ने क्रिकेट में पदार्पण लाया था। जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त 86 रनों की पारी 96 गेंद में खेली थी। जहां उन्होने 12 चौके और एक छक्का जड़ा था जहां वे रन आउट हुए थे वरना वे शतक जरूर बनाए। जहां उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से मात दी थी। उस मैच में श्रीशांत ने 6 विकेट चटकाए थे।
वंडे में रोबिन ने 46 मैच में 934 रन 90.59 के स्ट्राइक रेट बनाए थे। जहां उनका सावधिक स्कोर 86 रन का रहा था। उन्होंने वंडे कैरियर में कुल 6 अर्धशतक बनाए।
13 टी 20 इंटरनेशनल मैच में रोबिन उथप्पा ने 249 रन 118 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 50 रन का रहा था।
रोहित के 264 रन की पारी में था रोबिन का योगदान
साल 2014 के जिस मैच में रोहित ने 173 गेंद पर 33 चौके और 9 छक्के की मदद से 264 रन की पारी खेली थी उस मैच में 41 वें ओवर लेकर 49.6 ओवर तक रोबिन ने रोहित का साथ दिया । जहां उन्होंने 16 गेंद खेल केवल रोहित शर्मा को स्ट्राइक दिया जिससे की वे अधिक से अधिक रन बना पाए। जहां आखिरी के 59 गेंद में 128 रन की साझेदारी हुई। जिसमें की 43 गेंद में 109 रन रोहित शर्मा ने बनाए थे। जहां उस स्ट्राइक के फलस्वरूप रोहित ने 264 का स्कोर बनाया।
2007 वर्ल्ड कप में 50 रन की पारी और बॉल आउट में विकेट
On 🎯
As Robin Uthappa announces his retirement from all forms of cricket, relive the iconic bowl-out between India and Pakistan from the ICC Men’s @T20WorldCup, #OnThisDay in 2007 📆 pic.twitter.com/FtsStrGAbT
— ICC (@ICC) September 14, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 39 गेंद में 50 रन बनाए थे वहीं 141 रन पर स्कोर टाई होने के बाद बॉल आउट में धोनी ने रोबिन पर भरोसा दिखाया था और उन्होंने विकेट चटकाकर भारतीय टीम को बॉल आउट में पक्सितान के खिलाफ जीत दिलाई थी।
It has been my greatest honour to represent my country and my state, Karnataka. However, all good things must come to an end, and with a grateful heart, I have decided to retire from all forms of Indian cricket.
Thank you all ❤️ pic.twitter.com/GvWrIx2NRs
— Robin Aiyuda Uthappa (@robbieuthappa) September 14, 2022







