वर्ल्ड कप 2022 के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जहां फैंस के लिए निराशा वाली बात यह होगी कि ना ही रसल और ना ही सुनील नरेन वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे। जहां मेनेजमेंट ने इसकी पुष्टि कर दी है। लिहाजा यह साफ है की टीम अब युवा पावर हिटर के साथ मैदान पर होंगे। टीम की अगुवाई निकोलस पूरन करते नजर आएंगे। भारत ,दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के बाद अब वेस्टइंडीज ने भी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के टीम भी कुछ दिनों में घोषित किए जायेंगे।

रसल और सुनील नरेन नहीं। होंगे हिस्सा
t20 के बड़े नामों के प्रख्यात पावर हिटर बल्लेबाज ऑल राउंडर आंद्रे रसेल और फिरकी गेंदबाज सुनील के ना होने से टीम जरूर कमजोर दिख रही है। अकेले दम पर इन दोनों क्रिकेटरों ने कई टी-20 मैचों को बदला है वहीं इनके ना होने से वेस्टइंडीज की टीम जरूर दबाव महसूस करती नजर आएगी।
इविन लुईस की टीम में हुई वापसी
इविन लुईस मुख्य टीम में वापसी करते नजर आ रहे हैं क्या वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे हाल में उन्होंने आईपीएल में भी लखनऊ की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह का एक हाथ से कैच पकड़ कर मैच को बदला था।
वेस्टइंडीज की स्क्वाड
ICYMI: CWI has announced the 15-man squad for the Men’s T20 World Cup 2022 in Australia! #MenInMaroon #T20WorldCup
More details⬇️ https://t.co/t6ils9Xdox pic.twitter.com/GKxgCHZcvG
— Windies Cricket (@windiescricket) September 14, 2022
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पावेल (उप-कप्तान), यानिक कैरिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डर कॉटरेल, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, काइल मेयर्स, ओबेद मैकॉय, ओडियन स्मिथ और रेमन रीफर







