भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पेटीएम T20 सीरीज का चौथा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला गया , जहाँ इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली है । जहाँ अब आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को बैंगलोर में खेला जायेगा ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी और इस मैच को भारत ने 82 रन से जीत लिया ।

पिछले मैच के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड 7 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए l वही श्रेयस अय्यर भी आये राम गए राम बने जहाँ उन्होंने 2 गेंदों में एक चौके की मदद से सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने ।
ईशान किशन ने अच्छे हाथ दिखाए और 26 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए . जहाँ उनसे लम्बी पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वे भी एनरिक नोर्त्या के हाथी आउट हुए ।कप्तान ऋषभ पंत बारम्बार फ्लॉप साबित हो रहे हैं जहाँ वे 23 गेंदों में दो चौके की मदद से सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए l

हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने विकेटों के गिरने के सिलसिले को थामा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की l हार्दिक पांड्या 31 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए l यह हार्दिक का करियर बेस्ट निजी स्कोर रहा । दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी की गेंद पर 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर उनकी हेकड़ी तोड़ी।
भारतीय पारी के 12 ओवर की चौथे और पांचवें गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शम्शी को रिमांड पर लिया और लगातार 2 गेंदों पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए जहाँ स्नेक शॉट बेहद खास रहा । तबरेज शम्सी की दूसरे ओवर ने हार्दिक उनकी गेंदबाज़ी पर जमकर टूटे और उनके ओवर में 16 रन ठोके गए ।
जहाँ हार्दिक और कार्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्तिथि में पहुंचाया ।
वीडियो
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 18, 2022







