मेजबान भारत ने मेहमान टीम दक्षिण अफ़्रिएक को अंतिम 2 मैच में करारी मात देकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया है । जहाँ राजकोट में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने राजा की तरह खेलते हुए साउथ अफ्रीका को 82 रन से रौंद दिया।
इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने 5 मैचों की श्रृंखला में 2-2 से बराबरी हासिल कर वापसी कर ली है। मच में दो फिनिशर ने शानदार भूमि अदा की जहाँ दिनेश कार्तिक (55 रन), हार्दिक पंड्या (46 रन) ने बल्लेबाज़ी की धार दी वहीँ गेंदबाज़ी में युवा आवेश खान (4 विकेट) का दबदबा रहा ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी। आवेश खान ने इस मैच में धारदार गेंदबाज़ी की और जबरदस्त लेंथ को हिट कर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को जबरदस्त परेशान किया , जहाँ उनकी गेंदबाज़ी का कोई भी उत्तर दक्षिण अफ्रीका के खेमें में नहीं मिला ।
आवेश ने मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किये । आवेश खान ने अपने तीसरा ओवर में आग उगला जहाँ 15वां ओवर में आवेश ने मैच को पलट दिया । इस ओवर में आवेश ने 5 गेंद में तीन विकेट हासिल किये । जहाँ मार्को येन्सन जो की ईशान किशन को बाउंसर डाल रहे थे उन्हें भी इसका जायका दिया । बाउंसर इतना घातक था कि मैच को 7 मिनट के लिए रोकना पड़ा । जहाँ फिजियो ने आकर उन्हें देखा । इसके ठीक बाद आवेश ने उन्हें स्लोवेर गेंद डाली जहाँ वे बाउंसर का बदला लेने के चक्कर में कैच दे बैठे ।
आवेश खान का यह करियर बेस्ट फिगर रहा, इसके साथ ही उन्हें ड्रीम XI गेम चेंजर का अवार्ड दिया गया । फिछले मैचों में जहाँ आवेश खान को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ था ।उन्होंने चौथे मैच में सब कसर एक साथ ही दूर कर दिया । जहाँ भारतीय बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की लाज आवेश खान ने रख ली और धारदार गेंदबाज़ी की और कप्तान और कोच को निराश नहीं किया , वहीँ अपने इस प्रदर्शन को उन्होंने अपने पिता को समर्पित किया ।
वीडियो :
— vikki thakur (@vikkith73274828) June 18, 2022







