Quetta Gladiators vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 28 का मुकाबला क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच रावलपिंडी के पिंड क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में psl का सर्वाधिक स्कोर मुल्तान सुलतान ने बोर्ड पर लगाए। जहां इस मुकाबले में पाकिस्तान सुपर लीग का इतिहास रचा दिया ।मुल्तान सुल्तान के सलामी बल्लेबाज उस्मान खान ने 36 गेंदों पर शतक ठोक कर पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे कम गेंद पर शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है ।उस्मान खान ने अपनी पारी में 12 चौके और 9 छक्के की मदद से 120 रन की पारी खेली। वहीं अब जीत के लिए ग्लेडिएटर्स को 263 रन की दरकार है।
मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तान ने ठोके 262 रन
गौरतलब है कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद नवाज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी मोहम्मद रिजवान की टीम ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 262 रन बनाए जहां जीत के लिए मुल्तान सुल्तान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 263 रनों का लक्ष्य दिया है।
उस्मान खान और मोहम्मद रिजवान की तूफानी पारी

पहले विकेट के लिए उस्मान खवाजा और मोहम्मद रिजवान के बीच 157 रन की तूफानी पारी खेली गई। 157 रन केवल 10 ओवर में जोड़े गए । जहाँ उस्मान खान ने 40 गेंदों पर 120 रन ठोके जहां उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के जड़े दूसरी ओर मुल्तान सुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन बनाए।
टीम डेविड और किरोन पोलार्ड का तूफान

चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी टीम डेविड और पोलार्ड ने भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन दिखाया । जहां टीम डेविड ने 25 गेंद का सामना करते हुए 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाए वहीं दूसरी और पोलार्ड ने भी समा मानते हुए 23 रन ठोके।
क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स गेंदबाज रहे महंगे
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बात की जाए तो गेंद बाजों की कुटाई जबरदस्त हुई। जहां अहमद ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए जहां उन्होंने चार ओवर में 77 रन 19.20 के इकोनॉमी से दिए और यह t20 इतिहास का सबसे महंगा स्पेल साबित हुआ। आपको बता दें की मुल्तान सुलतान 10 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है वहीं ग्लेडिएटर्स 6 अंक के साथ पांचवे स्थान पर काबिज है।
वीडियो
ZORDAR, TEZ-RAFTAAR, DHUWAANDAAR 😱😱 #HBLPSL8 | #SabSitarayHumaray | #QGvMS pic.twitter.com/qLqdW7Ww22
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) March 11, 2023







