“आवेश खान को टीम मैनेजमेंट ने नहीं दिया ठीक तरह से पूरा कॉन्फिडेंस”

0
67
views
PC: BCCI

आईपीएल 2022 में लोकेश राहुल की कप्तानी और मेंटर गौतम गंभीर के अगुवाई में लखनऊ टीम के स्ट्राइक गेंदबाज़  आवेश खान ने अपने शानदार और धारधार गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया , जिसका  नतीजा यह निकला की उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह दी गई । यहीं नहीं प्लेइंग XI में भी उन्हें मौक दिया गया है । जहाँ उमरान मलिक और अर्शदीप अभी भी अपनी जगह के लिए तरस रहे हैं ।

गौरतलब है की आवेश खान की इकॉनमी तो अच्छी रही है लेकिन एक भी विकेट उनके कहते में नहीं आई है । दूसरी तरफ अर्शदीप और उमरान दोनों ही अपने मौके की तलाश में जुटे हुए हैं । लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है की शायद ही दोनों प्लेयर की यह मुराद पूरी हो जाये ।

आशीष नेहरा जी जो की आजकल अपने बयां से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं उन्होंने इस पर टिपण्णी करते हुए कहा की आवेश खान ने पुरे  सीरीज में अबतक अच्छा खेल ला प्रदर्शन किया है । लेकिन उनका सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया है ।

"Team management did not give full confidence to Avesh Khan"
PC: BCCI

आशीष नेहरा ने भारत के  ‘कप्तान ऋषभ पंत को आड़े हाथों में लेते हुए यह कहा है की आवेश को एक साथ एक गुच्छे में गेंदबाज़ी करने का मौका नहीं मिला है । जहाँ अलग अलग टुकड़ों में उन्हें स्पेल दी गई है ।  लगातार गेंदबाजी का अवसर उन्हें नहीं मिल पाया है ।  दवाब के समय उनसे लगातार गेंदबाज़ी नहीं कराई गई है.

आशीष नेहरा ने कहा है कि ‘अगर भारत टीम डेथ ओवर  स्पेशलिस्ट की तलाश कर रहे हैं तो अर्शदीप से बेहतर विकल्प कोई नहीं होगा जहां अर्शदीप में पंजाब किंग से खेलते हुए 20 ओवर के मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर चरण में गेंदबाजी की है। आपके पास दो  अनकैप्ड प्लेयर है जो कि तेज और असर दायक साबित हो सकते हैं। अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आवेश खान से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने साफ किया कि अगर शुरुआती ओवर में पावरप्ले के दौरान भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग गेंदबाजी से विकेट चटकाते हैं तो लगातार गेंदबाजी करने का अवसर प्रदान करें और अर्शदीप और हर्शल पटेल जिन्हें आप डेथ ओवर में भी  इस्तेमाल कर सकते हैं। उनका उपयोग मध्य या आखिरी चरण में करना उपयोगी साबित हो सकता है।

आशीष नेहरा के अनुसार आवेश खान की उपयोगिता तभी साबित हो सकती है जब उन्हें हर एक चरण में गेंदबाजी करने का मौका दिया जाए और वह मौका उन्हें एक गुच्छे में दिया जाए।  क्योंकि टीम प्रबंधन ने आवेश को पर्याप्त आत्मविश्वास प्राप्त करने का मौका नहीं दिया है जिसकी उन्हें दरकार है। आपको बता दें की अवेशखान एक बेहतरीन विकल्प भारतीय टीम के पास है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here