शाहिद अफरीदी ने PAK सेलेटर्स को कहा ” बेवकूफ” इतना आसान है पाकिस्तान टीम में डेब्यू करना?

0
83
views
Shahid Afridi Calls PAK Selectors
PC: ESPN

आज कल शाहिद अफरीदी जमकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक के बाद एक बयान के बाद वह लाइम लाइट का हिस्सा बन रहे हैं। जहां पहले विराट कोहली को उन्होंने आप निशाने पर लेकर ये कह दिया था की विराट को अब नंबर 1 बनना है या उन्होंने सब कुछ पा लिया है और टाइम पास कर रहे हैं।” वहीं अब अपने ही मुल्क पाकिस्तान के सेलेटर्स की रेड लगाने पर तुले पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंने सिलेक्शन की प्रक्रिया से लेकर सेलेटर्स को बेवकूफ कह दिया है। आगे खबर विस्तार से।



भारत से किया जा रहा कॉपी पेस्ट

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड भारती क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नकल करने पर उतारू है हालांकि अच्छी बात है कि बीसीसीआई ने जो प्रोसेस प्लेयर को बनाने में लगाया है ।उसी प्रक्रिया को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी फॉलो करता हुआ नजर आ रहा है ।

वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व आतिशी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने अब प्लेयर्स  के चयन पर भी सवाल उठाया हैं। जहां उन्होंने हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करने वाले मोहम्मद हारिश पर सवाल उठा दिया है।



अफरीदी ने कहा की वो युवा के सिलेक्शन को लेकर उत्साहित रहते हैं लेकिन जिसने डोमेस्टिक क्रिकेट ठीक ढंग से नहीं खेला है। जिसके पास अनुभव नहीं है उसके आप सीधे इंटरनेशनल मैदान पर कैसे उतार सकते हैं। गैरतलब है की मोहम्मद हरिश ने खेले गए तीन मैच की 2 पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 रन बनाए ।जहां वे बुरी तरह फ्लॉप रहे ।

वहीं इस विकेटकीपर बल्लेबाज का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।  शाहिद अफरीदी ने इसे बेवकूफी भरा निर्णय करार दिया। जहां चीफ सिलेक्टर मोहम्मद वसीम पर शहीद अफरीदी की सीधी टिप्पणी कर दी।



आपको बता दें की मोहम्मद हरिश ने जो की 21 साल के हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में 2022 में 5 मैचों में 186.5 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए थे। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट के आंकड़े पर नजर डालें तो उन्होंने खेले गए कुल 23 मैच में 544 रन 101.6 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे और सेल्क्टर्स को आकर्षित किया था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद अब उन्हें शाहिद अफरीदी के कड़वे बोल का भी शिकार होना पड़ा हैं ।

Shahid Afridi Calls PAK Selectors "Stupid" Is It So Easy To Debut In Pakistan Team?
PC: PCB

यह साफ है की अगर मोहमद हैरिस वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर देते तो वो पाकिस्तान की खोज माने जाते लेकिन खराब प्रदर्शन के साथ बोलने वालों के मानों पंख लग गए हों।

अफरीदी ने कहा मैं रमीज को नहीं वसीम को बोल रहा हूं



ये डिसीजन बेहद बेवकूफी का भरा था जहां ऐसे स्टेप वह भविष्य में ना लें ।.क्या आप ऐसे प्लेयर को सेलेक्ट करें जिसने केवल दो टी20 मैच खेला है और वह भी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए क्या यह प्रोसेस है किसी हुई प्लेयर का डेब्यू करवाने में।

रिजवान की वकालत की



शाहिद अफरीदी ने कहा कि मोहम्मद रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में t20 फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उनका प्रदर्शन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार नहीं रहा है। लेकिन अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी है। वहीं शाहिद अफरीदी ने कहा कि किसी भी प्लेयर  के चुनाव से पहले उन्हें डोमेस्टिक  क्रिकेट में समय व्यतीत करने की दरकार है अभी रिजवान को टीम में रखने की दरकार है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here