वीडियो: सुरेश रैना ने 4 चौके 1 छक्का लगकर उड़ाया गर्दा, 150 के SR से 33 रन बनाकर ग्रीन पार्क में मचाया गदर

0
125
views
Suresh Raina hit 4 fours and 1 six, scored 33 runs with SR of 150, created a ruckus in Green Park
PC: Twitter

इंडिया लेजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स के मैच से इस साल की रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का आगाज किया गाया। जहां इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/4 रन बनाया जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 156/9 रन ही बना पाई और इंडिया लेजेंड्स ने सचिन की कप्तानी में रोड सेफ्टी का पहला मुकाबला जीत लिया है। इस मैच में भारत की ओर से बिन्नी ने सर्वाधिक 82 रन की पारी महज 42 गेंद पर बनाए जहां उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े। सचिन ने 16, नमन ओझा ने 21, यूसुफ पठान ने 35 रन की पारी खेली।

सुरेश रैना और बिन्नी के बीच साझेदारी

Suresh Raina hit 4 fours and 1 six, scored 33 runs with SR of 150, created a ruckus in Green Park
PC: Twitter

सचिन और नमन ओझा के बीच 36 गेंद में 46 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। वहीं सुरेश रैना और बिन्नी के बीच 41 गेंद में 64 रन की साझेदारी हुई। वहीं यह सखेदारी बेहद अहम रही जहां मध्य ओवर में सुरेश रैना ने इस फेज में रन गति को तेजी दी और बिन्नी को भी सेट होने का मौका दिया और रन रेट को बढ़ाने में मदद की। जहां एक समय इंडियन लेजेंड्स 170 रन के अंकोड़ों को देख रहे थे लेकिन इस साझेदारी के बाद मोमेंटम भारत के पास आई और बाद में यूसुफ पठान और बिन्नी ने 40 गेंद पर 88 रन बनाकर इंडिया लेजेंड्स ने 217 रन 4 विकेट पर बनाए।

सुरेश रैना ने दिखाया दम 150 के SR से की बल्लेबाज़ी

Suresh Raina hit 4 fours and 1 six, scored 33 runs with SR of 150, created a ruckus in Green Park
PC: Twitter

सुरेश रैना ने खेले गए दूसरे ही गेंद पर ऑफ साइड की दिशा में चौका जड़ यह संकेत दिया की वे मानों पहले से ही सेट होकर आए हों। सुरेश रैना ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 33 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। ग्रीन पार्क के मैदान पर रैना के नाम की गूंज छा गई। जहां मिड ऑफ की दिशा में जबरदस्त छक्के ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सुरेश रैना बेहद शानदार लय में लग ही रहे थे की लेई को गेंद पर वन डार वाथ के कैच आउट करवाया।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here