वीडियो: सचिन तेंदुलकर ने स्ट्रेट ड्राइव व रैना ने दिखाया अपना बरसो पुराना “ट्रेड मार्क शॉट”, दर्शक हुए दीवाने

0
130
views
Sachin Tendulkar made a straight drive and Raina showed his old
Pc: Twitter

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का पहला मुकाबला बेहद शानदार रहा। जहां सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लेजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स पर करारी 61 रनों की जीत दर्ज कर तहलका मचा दिया। जहां इस मैच में एक बार फिर दर्शकों ने सचिन तेंदुलकर के ट्रेडमार्क शॉट का आनंद उठाया l वहीं सुरेश रैना के भी ऑफ साइड के स्लॉग हिट ने दर्शकों को झूमने के कई बहाने दिए। इरफान पठान की स्विंग तो यूसुफ पठान की पावर हिटिंग ने कानपुर के ग्रीन पार्क में तहलका मचा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लेजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स 156/9 रन बना पाई। भारत की ओर से बिन्नी ने सर्वाधिक 82 रन 42 गेंद में बनाए जहां उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़ें। यूसुफ पठान ने 15 गेंद में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 35 रन ठोके। भारत की ओर से राहुल शर्मा ने 3,प्रज्ञान ओझा और मुनाफ ने 2/2 विकेट चटकाए।

सचिन और नमन ओझा की शानदार साझेदारी

Sachin Tendulkar made a straight drive and Raina showed his old "trade mark shot", the audience went crazy
PC: Twitter

सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा के बीच पहले विकेट के लिए 36 गेंद में 46 रनों की साझेदारी हुई। जहां सचिन तेंदुलकर। ने अपने ट्रेड मार्क स्ट्रेट ड्राइव से दर्शकों का दिल फिर से जीता। तेंदुलकर ने 15 गेंद में 16 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 2 चौके जड़े । गौरतलब है की ग्रीन पार्क के मैदान पर 7 साल के बाद सचिन तेंदुलकर खेल रहे थे जहां उन्होंने जबरदस्त कुछ हवाई शॉट्स से भी दर्शकों का दिल जीता, जहां वहीं बेबाक अंदाज और अपने स्टाइल के धनी सचिन ने जबरदस्त इंपैक्ट से भरी पारी खेल दर्शकों का दिल जीत लिया।

video

;

सुरेश रैना ने जमाया रंग

Sachin Tendulkar made a straight drive and Raina showed his old "trade mark shot", the audience went crazy
Pc: Twitter

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने भी धमाल मचाने में कमी नहीं छोड़ी जहां रैना ने खेले गए कुल 22 गेंद पर 33 रन की पार खेली। जहां उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाकर सभी का दिल जीत लिया। जहां हाल में ही सभी फॉर्मेट से सन्यास लिए जाने के बाद सुरेश रैना की रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आगमन हुआ है।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here