श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान, पुजारा-रहाणे बाहर, जडेजा की हुई एंट्री, देखें टीम 

0
103
views
india vs srilanka test team and t20 team 2022
PC:BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले 2 टेस्ट सीरीज की श्रीलंका के लिए टीम इंडिया (Team India) का 18 सदस्यीय टीम का चुनाव कर दिया गया है । जहाँ रोहित शर्मा को भारतीय  टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। जहाँ अब तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया है ।

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज  में अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का पत्ता साफ़ कर दिया गया है । जहाँ हाल में ही रहाणे ने रणजी में शतक जड़ा था लेकिन उनका भी प्रवेश अब टेस्ट टीम में नहीं देखा जा रहा है । वहीँ तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा तथा विकेटकीपर  रिद्धिमान साहा को भी  टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं ।

आपको बता दें की टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान की भूमिका दी गई है।  रवींद्र जडेजा की वापसी टीम इंडिया में वापसी हो रही है । आपको बात दें  की जडेजा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू श्रृंखला में चोट की वजह से बाहर हो गए थे ।

रहाणे- पुजारा को नहीं मिला मौका

चल रहे रणजी ट्रॉफी में रहाणे ने सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था वहीँ पुजारा रणजी ट्रॉफी में पहले ही मैच में 0 पर आउट हुए, वहीँ साहा पर भी टीम मैनेजमेंट मेहरबान नहीं दिखी । वहीँ साहा के करियर पर भी अब सवाल उठने लग गए हैं ।

संजू सैमसन की टी-20 टीम में वापसी

संजू सैमसन की वापसी टी 20 टीम में हो रही है । जहाँ इस साल राजस्थान की ओर संजू कप्तानी की भूमिका में होंगे ।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:-

भारत टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप,श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन (फिटनेस के आधार पर), , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।

भारतीय T20I टीम:

रोहित शर्मा (C), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रवि जडेजा, वाई चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here