कभी इस वजह से ईशान किशन को पब्लिक ने था रोड पर पीटा, पिता के सामने हुई थी पिटाई, अब मचा रहें हैं क्रिकेट में धमाल

0
78
views
Sometimes because of this, Ishan Kishan was beaten up by the public on the road, he was beaten up in front of his father, now he is making a splash in cricket

आईपीएल 2022 के सबसे महंगे प्लेयर ईशान किशन की कभी पब्लिक ने रोड पर पिटाई कर दी थी। जहां ईशान किशन के साथ उनके पिता भी मौजूद थे।  हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाले प्लेयर ईशान किशन ने धूम मचा दी है। जहां उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। जहां रोहित ने भी अपने चाहते प्लेयर को टीम इंडिया का भविष्य बताया। अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों दिल जीतने वाले ईशान किशन की निजी जिंदगी से जुड़ा ये वाकया शायद ही सब को पता होगा । जहां ईशान किशन की पिटाई पब्लिक ने कर दी थी।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को अपनी मेहनत एवं काबिलियत के बलबूते पर आई पी एल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15 .25 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया ।जहां इस साल के ईशान किशन सबसे महंगे प्लेयर साबित हुए।

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टी 20 मैच में हाल में ही  मैन ऑफ द मैच का खिताब पाने के बाद रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई टी20 श्रृंखला के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ईशान को देश का भविष्य करार दिया। जहां यह यंग टैलेंट बेहद प्रतिभावान है एवं भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की ललक एवं क्षमता साफ दिखती है लेकिन ईशान किशन का किया सफर बेहद आसान भी नहीं था। आज हम बात करेंगे ईशान किशन की जिंदगी से जुड़े उस किस्से से जिसे शायद ही कुछ लोग जानते हो।

इस वजह से हुई थी पिटाई

साल 2016 की बात है जब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन को लोगों ने सड़क पर जमकर धुनाई कर दी थी जिसकी वजह से उन्हें थाना भी जाना पड़ा था ।  मामला साल 2016 का है जब इशान किशन अपने पिता के साथ कार से जा रहे थे एवं तेज रफ्तार गाड़ी होने की वजह से गाड़ी संतुलन खो चुकी थी, जिसकी वजह से ऑटो रिक्शा को धक्का लगा था इस बड़ी वजह के कारण ईशान किशन को आसपास खड़े भीड़ ने सबक सिखाने के लिए उनकी पिटाई कर दी थी।

मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची थी वह भीड़ को शांत किया था। गौरतलब है कि मामले को रफा-दफा कर दिया गया था क्योंकि ऑटो में बैठे लोगों को चोट नहीं आई थी। वही आपको बता दें कि उस समय ईशान किशन अंडर 19 क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर रहे थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here