ND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के पहला टेस्ट मैच चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। जहाँ पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा तक भारतीयर टीम ने 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया । श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद हैं । इस मैच में श्रेयस अय्यर की किस्मत का साथ जबरदस्त दिया जहाँ 2 कैच छूटे वहीँ इबादत हुसैन की गेंद विकेट पर लगने के बाबजूद वे बच निकले , जहाँ आज का दिन सही मायने में श्रेयस का रहा , आगे जानिए पूरा मामला विस्तार से ।
भारतीय पारी
भारतीय पारी की शुरुआत केएल राहुल और शुभमन गिल ने की जहाँ दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हुई। वहीँ शुभमन गिल (20) रन पर तैजुल इस्लाम की बॉल पर यासिर को कैच दे बैठे । हालाकिं लोकेश भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिके और (22) रन बनाकर खालिद अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए । विराट कोहली भी 1 रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हुए । इसके बाद पंत ने आतिशी 46 रन बनाये वहीँ पुजारा ने 90 रन का योगदान दिया । वहीं श्रेयस ने भी अगले छोर को संभाले रखा ।
श्रेयस ने खेली जबरदस्त पारी
एक तरफ विकेट के गिरने का सिलसिला जारी था तो वहीँ पुजारा और श्रेयस ने पांचवे विकेट के लिए 149 रन की जबरदस्त साझदारी कर टीम इंडिया को उबारा । वहीँ पुजारा ने अपना 34वां अर्धशतक ठोका तो श्रेयस अब 82 रन बनाकर नाबाद रहे और अपने चौथे टेस्ट शतक के बेहद करीब गए हैं ।
श्रेयस को मिला किस्मत का साथ

भारतीय पारी के 84वें ओवर में यह घटना घाटी जब श्रेयस अय्यर को किस्मत का सहारा मिला जहाँ इबादत हुसैन की गेंद विकेट परto टकराई लेकिन गिल्ली ने गिरने से इंकार कर दिया, 84वें ओवर की पांचवी गेंद पर अय्यर इबादत हुसैन की इनस्विंग को पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधी उनसे छूटकर स्टंप्स पर लगी जहाँ लाइट्स तो जाली लेकिन बेल्स नहीं गिरे और श्रेयस को जेवण दान मिला ।
Shreyas Iyer was saved by luck…😳😳#INDvsBangladesh #INDvsBAN #India #INDVsBNG #shreyasiyer #pujara #ViratKohli #Rohit #TestCricket pic.twitter.com/VGA5etwgEk
— Nikesh Gohite🇮🇳 (@nikesh_gohite) December 14, 2022
इससे ठीक पहले 76 वे ओवर में मेहँदी हसन की गेंद पर इबादत ने श्रेयस का कैच टपकाया था । लिहाजा टेस्ट का पहला दिन सही मायनों में श्रेयस का रहा ।
वीडियो
What luck! Incredible Lux Cozi for Shreyas Iyer! The ball kisses the stumps but the bails don’t fall. pic.twitter.com/WPfN8nrIAA
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 14, 2022







