
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारत ने मैच को कुल 6 विकेटों से जीत लिया। वहीँ संक्रमण की वजह से भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मैदान पर ना होते हुए भी अपनी मौजूदगी जताई और टीम इंडिया को सपोर्ट किया जिसकी सरहाना और चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।
चहल के विकेट लेने के साथ ही धवन ने साझा की टीवी के साथ फोटो
Great game so far boys 💪 Yuzi on 🔥🔥 Keep going 🇮🇳 pic.twitter.com/jbwzH2u4Yz
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 6, 2022
गौरतलब है कि संक्रमण की वजह से शिखर धवन घर में ही समय व्यतीत कर रहे हैं, जहाँ उन्होंने आज भारत और वेस्टइंडीज के हो रहे मैच के बीच में चहल के ओवर में एक टीवी के साथ सेल्फी ली और उसे ट्वीट कर लिखा की “बढ़िया खेल का प्रदर्शन बॉयज यूजी ऑन। यह लिखते हुए धवन ने अपने घर से ही टीम इंडिया को समर्थन देने के साथ सपोर्ट करते हुए अपने टीवी के साथ फोटो साझा की । वहीँ खेल भावना का परिचय दिया। जिसकी सरहाना लोगों ने की। वहीँ आपको बता दें कि धवन और चहल साथ अहमदाबाद रवाना हुए थे जहाँ चहल ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी। इसके उपरांत ही धवन को संक्रमित पाया गया था अजर वह टीम का हिस्सा नहीं रहे थे।
मैच का लेखा जोखा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मैच भारत ने 6 विकेटों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 43.5 ओवर में 176 रन बनाए जिसके जवाब में टीम इंडिया ने टीम इंडिया ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने 71 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 51 रनों की पाफी खेली। वहीँ भारतीय टीम के हरफनमौला चहल ने 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
भारत की बल्लेबाजी
One down, two to go. 🇮🇳 pic.twitter.com/SuwLko0zov
— Virat Kohli (@imVkohli) February 6, 2022
भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंद का सामना करते हुए 60 रन बनाए। ईशान किशन ने 28 रन तथा सूर्यकुमार ने 34 रन जोड़े। वहीँ वनडे क्रिकेट में पदार्पण कर रहे दीपक हुड्डा ने शानदार 26 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋषभ ने 11 तो विराट कोहली ने 8 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसफ ने 45 रन पर दो विकेट चटकाए।
साल 2022 की भारत की पहली जीत
यह इस वर्ष की भारत की पहली जीत है जहाँ भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदकर इस साल की पहली और अपने 1000वें मैच में जीत दर्ज किया है।






