वीडियो: आखिरी ओवर रोहित व विराट सीढ़ी पर बैठ रहे थे देख, जीत के साथ रोहित से लिपटे विराट, चैंपियन बनने की दी बढ़ाई

0
255
views
Seeing the last over, Rohit and Virat were sitting on the ladder, Virat wrapped with Rohit with victory, increased the chances of becoming a champion
PC: Starsports

India vs Australia, 3rd T20I -भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की ,जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ,वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

मैच का सबसे अच्छा लम्हा तब रहा जब विराट कोहली और रोहित शर्मा अकेले सीढ़ियों पर बैठे एक साथ आखरी ओवर को देखते पाए गए वहीं उनके साथ पीछे हर्षल पटेल भी देखें जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली आपस में बातचीत करते नजर आए और जैसे ही हार्दिक पांड्या ने जीत का चौका लगाया वैसे ही विराट कोहली ने लपक कर रोहित शर्मा को गले से लगा लिया और उन्हें बधाई दी यह लम्हा अपने आप में शानदार लम्हों में से एक रहा।

कोहली ने खेली विराट पारी

गौरतलब है के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा। जहां भारत के पहले 2 विकेट 30 रन पर गिरे जहां रोहित शर्मा 17 एवं केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने एक छोर को संभाल के रखा और 48 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और चार शानदार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने उनका बखूबी साथ दिया और 36 गेंदों पर 69 रन बनाए जहां उन्होंने  5 छक्के और 5 जड़े और मैच कर दिया।

विराट के आउट होने के बाद डगआउट में आते समय रोहित शर्मा ने लगाया उन्हें गले ‌‌

Seeing the last over, Rohit and Virat were sitting on the ladder, Virat wrapped with Rohit with victory, increased the chances of becoming a champion
Pc: starsports

कोहली की शानदार 63 रनों की पारी के बाद रोहित शर्मा ने स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए ना केवल विराट कोहली की पारी को सम्मान दिया वही जब वह आउट होकर मैदान के बाहर आ रहे थे तो उन्हें गले लगा कर उनके प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

वीडियो

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दी एक दूसरे को बधाई

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराना कोई मामूली बात नहीं थी जबकि एशिया कप में भारतीय टीम लगातार दो मैच में हार कर सुपर 4 से बाहर हुए थे, वही हार्दिक पांड्या ,विराट कोहली सूर्यकुमार यादव के जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद भारतीय टीम को जीत का स्वाद चखने को मिला एवं बेहतरीन रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने 6 विकट से जीत दर्ज की. जहां सीढ़ी पर बैठे रोहित शर्मा और विराट कोहली एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए वहीं विनिंग शॉट लगने के उपरांत विराट कोहली ने रोहित शर्मा को गले से लगा लिया। जो की अपने आप में दर्शनीय था।

video

 

;

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here