भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में आयोजित किया गया ।जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए इसके जवाब में भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 187 रन 4 विकेट बनाकर मैच को 6 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। आपको बता दें कि यह भारत की लगातार सीरीज जीत घरेलू जमीन पर t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2019 से लेकर साल 2022 तक भारत ने 10 घरेलू सीरीज जीत मैदान पर किया।
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच हुई शतकीय साझेदारी

इस मैच में जीत के नायक विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव रहे जहां सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 191.6 के स्ट्राइक रेट से आतिशी बल्लेबाजी के जा उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए वहीं उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई।
प्लेयर ऑफ द मैच

191 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां इसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और ₹100000 की धनराशि प्रदान की गई सुर कुमार यादव ने 36 गेंदों का सहारा लेकर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 16 रनों की पारी खेली थी।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर सूर्यकुमार ने कहा

मैंने अपना वास्तविक गेम खेला यह मेरा नेशनल गेम है जहां मैं मैदान के बीच भी जाकर क्रिकेट को इंजॉय करता हूं । आखिरी मैं उसी इंटेंट के साथ बल्लेबाजी करता हूं। अपने शॉर्ट सिलेक्शन के बारे में सूर्यकुमार यादव ने बताते हुए कहा की एक गेंद के लिए मेरे पास तीन या चार शॉट थे। सूर्य कुमार यादव ने कहा कि मुझे चार नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहद रास आ रहा है जहां अब यह मेरी पहली पसंद बन चुकी है।







