वीडियो: अक्षर पटेल बने “सुपरमैन”, छलांग लगाकर वेड का कैच पकड़कर किए पूरी तरह से उन्हें फेड

0
80
views
Axar Patel became
PC: BCCI/ Twitter

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 अंतरराष्ट्रीय मैच का तीसरा और निर्णायक मैच खेला जा रहा है ।जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए ।इस मैच में जडेजा की जगह रिप्लेस किए गए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए जिसमें इनफॉर्म बल्लेबाज मैथ्यू वेड  का विकेट शामिल  रहा। आगे खबर विस्तार से।

पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया दम

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन और फिंच ने पारी की शुरुआत की और जमकर रन वर्षा की । कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 52 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान फ्रेंच 7 रन बनाकर आउट हुए पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन पर दो विकेट खोए थे।

अक्षर पटेल ने कराया भारतीय टीम को वापसी

Axar Patel became "Superman", took the catch of Wade by leaping and completely fed him
PC: BCCI

अक्षय पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर तीन सफलता अर्जित की वहीं उन्होंने अपने एक ओवर में दो सफलताएं अर्जित कर भारतीय टीम को मैच में वापसी  करवाया।14 ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने गेंद को धीमा रखते हुए फ्लाइटेड डिलीवरी डाली और वेड मेड ऑन की दिशा में शॉट लेने खेलने के चक्कर में गेंद  पढ़ नहीं पाए और गेंद हवा में गई वहीं चुस्त और मुस्तैद अक्षर पटेल ने छलांग लगाकर कैच को पकड़ा और इन फॉर्म चल रहे वेड को चलाता किया। जहां अक्षर ने जडेजा की कमी मैदान पर भी खलने नहीं दी और जबरदस्त रन आउट मैक्सवेल का भी किया।

आखिरी 5 ओवर में की ऑस्ट्रेलिया ने वापसी

Axar Patel became "Superman", took the catch of Wade by leaping and completely fed him
PC: BCCI

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 14 ओवर में अपना छठा विकेट 117 रनों पर खो गया था   इसके बाद टीम डेविड और डेनियल सामने साझेदारी निभाई और ऑस्ट्रेलियाई टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले कर गए। और यह वही वक्त था जब भारतीय गेंदबाजों से मोमेंटम को छीनकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बरसाए। आखिरी 5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए 63 रन बनाए। जहां टीम डेविड ने 4 छक्के और दो चौके की मदद से 27 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली वहीं डेनियल सामने 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन का योगदान किया और टीम का स्कोर 186 तक लेकर गए।

video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here