रॉस टेलर-जॉनसन ने मचाई तबाही, नर्स का तूफान, 21/4 विकेट गिरने के बाद मचाया कोहराम, इंडिया कैपिटल्स ने बनाए 211 रन, बना ये रिकार्ड

0
94
views
Ross Taylor-Johnson created havoc, Nurse's storm, created furore after 21/4 wickets fell, India Capitals scored 211 runs, made this record
PC: legend league

India capitals versus Bhilwara kings final: भीलवाड़ा और इंडिया कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लाइजेंड्स लीग का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां भीलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाया जहां जीत के लिए भीलवाड़ा किंग्स को 212 रनों की दरकार है।

इंडिया कैपिटल्स ने 21 रन पर खोए थे 4 विकेट

इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी जहां कप्तान गौतम गंभीर (Gambhir) 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।  इसके ठीक बाद स्मिथ 3 रन पर ,हैमिल्टन मसाकाद्जा 1 रन पर तथा दिनेश रामदीन शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। इंडिया कैपिटल्स ने अपने चार विकेट 21 रन पर खो दिए थे।

फिर आया रॉस टेलर (Ross Taylor)और  जॉनसन (Johnson)का तूफान

एक समय पूरा मुकाबला भीलवाड़ा की ओर जा रहा था लेकिन जॉनसन और रॉस टेलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में उनका प्रदर्शन किया और मैच का रूख बदल दिया। टेलर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 8 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ अंदाज में 82 रन की पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 205 का रहा। वहीं जॉनसन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन की आतिशी पारी खेली।

नर्स (Ashley nurse)ने मचाया कोहराम

Ross Taylor-Johnson created havoc, Nurse's storm, created furore after 21/4 wickets fell, India Capitals scored 211 runs, made this record
PC: legend league

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और महज 19 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 42 रनों की पारी खेली।

पांचवे विकेट के लिए टेलर  और जॉनसन के बीच में रिकॉर्ड साझेदारी

Ross Taylor-Johnson created havoc, Nurse's storm, created furore after 21/4 wickets fell, India Capitals scored 211 runs, made this record
PC: legend league

पांचवें विकेट के लिए‌ रॉस टेलर और जॉनसन के बीच महज 62 गेंदों पर 126 रनों की आतिशी साझेदारी हुई जो कि इस सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी पांचवें विकेट के लिए रही।

राहुल शर्मा की धाकड़ गेंदबाजी

Ross Taylor-Johnson created havoc, Nurse's storm, created furore after 21/4 wickets fell, India Capitals scored 211 runs, made this record
PC: legend league

भीलवाड़ा किंग की ओर से राहुल शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में गेंदबाजी की जहां उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके.दूसरी ओर मोंटी पनेसर ने 3 ओवर में 13 रन देकर दो सफलता अर्जित की। तेज गेंदबाजों से अधिक स्पिनरों का बोलबाला रहा। श्रीसंत 4 ओवर में 53 रन दिए वही यूसुफ पठान ने 2 ओवर में 34 रन लुटाए तीनो बेस्ट में दो बार में 21 रन दिए।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here