विडियो: रोहित शर्मा ने बाज की तरह स्लिप में झपटा शनाका का अद्भुत कैच, विराट आकर लिपटे, जडेजा की फिरकी ने किया कमाल

0
542
views
Rohit Sharma pounced on the slip like a hawk, Shanaka's amazing catch, Virat came and wrapped him, Jadeja's spin did wonders.
PC: TWITTER

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित भारत और श्रीलंका के बीच सुपर 4 के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने 41 रनों से श्रीलंका को रौंद  कर एशिया कप 2023 के फाइनल में प्रवेश किया । जहां अब 14 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 4 के पांचवें मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में भारत के साथ टक्कर लेते नजर‌ आयेगी। वहीं इस मैच मे रोहित शर्मा के बल्ले के साथ उनकी जबरदस्त फील्डिंग ने कमाल कर दिया। जहां 26 वें ओवर में लिया गया रोहित शर्मा का जबरदस्त कैच शानदार रहा। जहां अपनी जबरदस्त कैच से उन्होंने श्रीलंका के कप्तान शनाका को 9 के स्कोर पर चलता किया। जिसके बाद कोहली ने आकर रोहित को गले से लगा लिया।

मैच का लेखा जोखा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 213 रन पर सिमटी । वहीं रोहित शर्मा ने 53, राहुल ने  39 रन ,इशान किशन ने 33 रन और अक्षर पटेल ने 26 रन की पारी खेली। जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 172 नंबर धराशाई हो गई ।जहां भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव है जिन्होंने चार विकेट हासिल किए।  रविंद्र जडेजा और जसप्रीत ने  दो-दो विकेट का है हार्दिक और मोहम्मद सिराज के खाते में एक-एक सफलता रहे।

समराविक्रमा और असलंका ने श्रीलंका की पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। हालाँकि श्रीलंका के विकेट भी नियमित अंतराल पर गिरे ।

Rohit Sharma pounced on the slip like a hawk, Shanaka's amazing catch, Virat came and wrapped him, Jadeja's spin did wonders.
PC: TWITTER

26 वें ओवर की पहली गेंद पर शनाका फॉरवर्ड डिफेंस करने के लिए बल्ले को आगे लेकर आए, जहां जडेजा की यह गेंद रुक कर आई जहां बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद स्लिप की दिशा में गई जहां चुस्त रोहित ने कैच को  छलांग लगाकर  पकड़ लिया। जिसके बाद विराट ने उन्हें गले से लगा लिया । 99 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका कप्तान दसुन शनाका के रूप में गिरा । दुनिथा वेल्लालागे एक छोर पर 42 रन बनाकर इस मैच में नाबाद रहे।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here