ICC Men’s ODI Player Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एशिया कप के श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले के बाद ताजा रैंकिंग की घोषणा कर दी है । जहां भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल हो गए हैं , जहां अब अगली चुनौती बाबर आजम को पहले स्थान से हटाने की होगी । उनके अलावा टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के दो धुरन्धर शामिल हैं ।
साल 2019 के बाद आया ऐसा संजोग
आपको बता दें की साल 2019 में भारत के 3 बल्लेबाज़ रैंकिंग में टॉप -3 में शामिल थे । वहीँ अब 4 साल बाद भारत के टॉप-3 प्लेयर शुभमन गिल , कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली टॉप-10 रैंकिंग में शामिल हैं. जो की अपने आप में बड़े ही गौरव की बात है ।
शुभमन गिल ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ धागा खो दिया जहाँ शाहीन के पहले 2 ओवर में 6 चौके ठोकर यादगार बना लिया जहाँ पहले विकेट के लिए गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 121 की तूफानी साझेदारी निभाई थी । जहाँ उन्होंने 58 रन की जबरदस्त पारी खेली थी । जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में देखने मिला और एक रेटिंग अंक का इजाफा हुआ । लोकेश राहुल 37 वे और ईशान किशन 22 वे स्थान पर हैं ।
रोहित शर्मा ने पहले नेपाल , फिर पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप में लगातार 3 अर्धशतक जड़ा था, जिसका उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और वे अब 9 वे स्थान पर आ गए हैं । दूसरी तरफ विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेली और रैंकिंग में दसवें स्थान पर आ गए हैं ।
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप शुरु होने में अब एक महीने से भी कम समय शेष है और यह खबर भारतीय फैंस को राहत देने वाली है । जहाँ इसका फर्क विपक्षी पर पड़ा ।
इस ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के कॅप्टन तेम्बा बावुमा अपने पिछले आठ वनडे में तीन शतक और दो अर्धशतक ठोक चुके हैं । जहाँ इसका फायदा उनके रैंकिंग पर देखा जा रहा है जहाँ अब 21 पायदान की छलांग लगाकर दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान 11वें पायदान पर आ गए हैं ।
टॉप-10 की लिस्ट
बाबर आजम
शुभमन गिल
रासी वैन डेर डुसेन
डेविड वार्नर
इमाम-उल-हक
हैरी टेक्टर
क्विंटन डी कॉक
विराट कोहली
रोहित शर्मा
फखर ज़मा
कुलदीप यादव का जलवा

बॉलर की लिस्ट पर नज़र डाले तो ऑस्ट्रेलियाई के तेज बॉलर हाजेलवुड पहले स्थान पर काबिज हैं वहीँ लेग स्पिनर एडम जम्पा चौथे पायदान पर आ चुके हैं । भारत के बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 श्रीलंका श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं. वहीँ मोहम्मद सिराज 9 वे स्थान पर हैं ।







