विडियो: रोहित शर्मा ने 6 छक्के का दिया पाक बॉलर को प्रसाद, 3 रउफ, 1 अफरीदी, 1 शादाब, 1 नवाज़ , बिना भेदभाव के सबकी हुई कुटाई 

0
637
views
Rohit Sharma hits 6 Sixes against  PAKISTAN single handedly

शर्मा जी के लड़के ने पाक्सितान के खिलाफ ग़दर मचा दिया , जी हाँ देश के शान और हिट मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने बीती रात पाकिस्तान के गेंदबाज़ों की जो धज्जियां उड़ाई और तूफानी 86 रन की पारी में 6 छक्का ठोका दिया , जहाँ उनके शॉट को अब  बाबर समेत पूरी टीम याद रखेगी , जहाँ पाकिस्तान की पारी में एक एक भी छक्का नहीं लगा वहीँ दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान ने बिना किसी भेदभाव के पाकिस्तान के 4 गेंदबाज़ों की गेंदबाज़ी पर छक्का ठोका हालाँकि हसन अली को छक्के के प्रसाद से वंचित रह गए । जहाँ सबसे अधिक छक्के का प्रसाद रउफ को मिला ।

मैच का लेखा जोखा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत- पाकिस्तान मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 191 रन पर ऑल आउट हो गई । जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया . जहाँ पाकिस्तान की तरफ से बाबर ने 50 और रिजवान ने 49 रन की पारी खेली । वहीँ जसप्रीत , हार्दिक , सिराज , जडेजा और कुलदीप ने 2-2 विकेट हासिल किये । वहीँ भारत की और से श्रेयस ने नाबाद 53 और रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली ।

रोहित शर्मा के 6 छक्के

– 3 छक्के बनाम हारिस रऊफ ( 8.2 , 8.5, 14.1 ओवर)
-1 छक्का बनाम शाहीन अफ़रीदी (6.1 ओवर )
-1 छक्का बनाम शादाब खान (20 ओवर )
-1 छक्का बनाम मुहम्मद नवाज़ (7.4 ओवर )

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here