भारत और ऑस्ट्रेलिया के पुल ए के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने भारत को 3 विकेट से हराकर 2 बहुमूल्य अंक हासिल किए। भारतीय विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 157/7 रन बनने मैच को जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेयर गार्डनर ने खेला मैच जिताऊ पारी
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी गार्डन ने शानदार 35 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं ग्रेस ने भी 20 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन जोड़े एवं ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
जहाँ एक समय 49 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट गंवा चुकी थी ।उसके बाद गार्डनर और ग्रेस ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मझधार से निकाला मैं अंत में अलाना किंग की 18 रनों की बहुमुल पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज की।
रेणुका ने धराशाई की ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर
रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट हासिल कर एक समय ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर डाल दिया है। जहां मैच के दूसरे ही गेंद पर रेणुका ने हेली को दीप्ति शर्मा के हाथो कैच आउट करवाया। वहीं तीसरे ओवर के पहली गेंद पर मेग लैनिंग को उन्होंने चलता किया। वहीं तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मूनी को अपनी स्विंग गेंद पर चलता किया। वहीं पांचवे ओवर की पहली गेंद पर तहिला को बोल्ड किया।
अदभुत इनस्विंग से किया तहलिया को आउट

पांचवे ओवर में एक बार फिर हरमनप्रीत ने गेंद रेणुका को थमाई और रेणुका ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर ताहिलिया को क्लीन बोल्ड कर दिया। जहां पिच पर पड़ने के साथ ही गेंद में अपना कोण बदला और गेंद सीधी घुसती हुई सीधी स्टंप से जा लगी।
वीडियो
Beaut from #RenukaSinghThakur#CWG22 #AUSvIND #TeamIndia pic.twitter.com/t6o27A41wy
— Srinidhi (@Srinidhi_PR) July 29, 2022







