ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 38वें मुकाबले बेहद रोमांचक रहा । जहाँ रोमांच से भरपूर में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के प्लेयर ने बैकफुट पर ला खड़ा किया । हालाकिं इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से जीतकर सेमीफइनल की रेस में बनाये रखा लेकिन अफगानिस्तान के स्टार प्लेयर राशिद खान ने आतिशी 48 रनों ने इंग्लैंड के खेमें में ख़ुशी का मौहौल पैदा कर दिया । आगे वजह की पूरी जानकारी ।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के प्लेयर ने निर्भीक क्रिकेट खेला । जहाँ अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी और बेहद करीबी मैच में अफगानिस्तान को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा ।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 32 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली । मिचेल मार्श ने 30 गेंद पर 45 रनों का योगदान दिया । अफगानिस्तान की गेंदबाज़ी पर नज़र डालें तो नवीन उल हक ने तीन और फजहलहक फारूकी ने दो विकेट हासिल किये । राशिद खान और मुजीब उर रहमान के खाते में एक एक विकेट रहा ।

अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी की बात की कए तो राशिद खान ने 23 बॉल में 48 रन की पारी खेली। जहाँ उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 208.69 का रहा।
इंग्लैंड ने मनाई ख़ुशी
हालाकिं की अगर आज अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को रौंद देता तो सेमीफइनल की रेस से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाती लेकिन ऐसा ना होने के बाबजूद अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खेमें में ख़ुशी की लहर ला दी । जहाँ बेहद कम (4) रन से हारने की वजह से ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट में बेहद कम इजाफा हुआ , जहाँ अगर इंग्लैंड की टीम अब श्रीलंका को केवल एक रन से भी हरा देती ही तो भी इंग्लैंड की टीम सेमीफइनल में प्रवेश कर जाएगी जहाँ ग्रुप ए में पहले ही न्यू जीलैंड की टीम ने अपनी जगह बनाई हुई है ।
अंकतालिका

नेवजीलैंड की टीम 7 अंक के साथ +2.11 नेट रन के साथ सेमीफइनल के लिए क्वालीफाईkar चुकी है । वहीँ ऑस्ट्रेलिया का 5 मैच में अब 7 अंक है और नेट रन रेट -0.17 है । इंग्लैंड ने 4 मैच खेले हैं और उनके 5 अंक हैं जहाँ उनका नेट रन रेट +0.55 का है । लिहाजा श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल कर अधिक नेट रन रेट की वजह से इंग्लैंड सेमीफइनल में ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी ।







