कुछ समय से आलोचकों के आलोचना का शिकार बन रहे भारत के एक शानदार और शांत क्रिकेटर रहाणे ने अपने शानदार शतकीय पारी से उन सभी अटकलों तथा आलोचना पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जहां उनके फॉर्म उनके क्रिकेट भविष्य उनके टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सवालों पर शतकीय प्रहार किया है। हाल में ही रहाणेको आईपीएल 2022 के ऑक्शन में कोलकाता ने अपनी टीम में जगह दी हैं वहीं इसको लेकर रहाणे काफी खुश हैं। वहीं आपको बता दें की मुंबई की ओर से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में रहाणेने शतक लगाकर वापसी के संकेत दिए हैं।
सौराष्ट्र बनाम मुंबई : रणजी ट्रॉफी
Ajinkya Rahane and Sarfaraz Khan scored unbeaten centuries to rescue Mumbai from 44-3 to 263-3 against Saurashtra 💯
Day one REPORT 👇
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 17, 2022
मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । जहां मुंबई के टॉप 3 प्लेयर्स को 44 रन पर खो दिया। पृथ्वी शॉ 1 रन , आकर्षित गोमेल 8 और सचिन यादव 19 रनों पर आउट हुए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रहाणे ने 250 गेंद पर 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 108 रनों की पारी खेली वहीं सरफराज ने भी 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 121 रनों की पारी खेली। जहां दोनो ही प्लेयर ने मोर्चा संभाला हुआ है। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 263 रन है।
गेंदबाजी
जयदेव उनादकट ने 15 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट चटकाया। चेतन साकरिया ने 14 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया। चिराग ने 18 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया।
रहाणे को मिल सकता है श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में मौका
आपको बता दें की भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहां इस शतक से रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं अगर रहाणे दोहरा शतक लगा देते हैं तो सेलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित जरूर कर पाएंगे। लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे चल रहे रणजी ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन करते हैं। जहां दक्षिण अफ्रीका में रहाणे कुछ खास कर नहीं पाए और अब जिस गति से सेलेक्टर्स का पुराने प्लेयर्स के ऊपर से मोह भंग हुआ है वहीं यह शतक रहाण के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।







